{"_id":"627028edbb65df1a2d5d9988","slug":"cabinet-minister-babyrani-maurya-reviewed-the-plans-at-vikas-bhavan","type":"story","status":"publish","title_hn":"आगरा: योजनाओं में की जाए पात्र-अपात्रों की छंटनी- बेबीरानी मौर्य ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
आगरा: योजनाओं में की जाए पात्र-अपात्रों की छंटनी- बेबीरानी मौर्य
Tue, 03 May 2022 12:24 AM IST
धीरेन्द्र सिंह
अमर उजाला ब्यूरो, आगरा
अमर उजाला ब्यूरो, आगरा
Published by: धीरेन्द्र सिंह
Updated Tue, 03 May 2022 12:24 AM IST
सार
विकास भवन में कैबिनेट मंत्री ने योजनाओं की समीक्षा की। इस दौरान उन्होंने कहा कि सरकारी योजनाओं में पात्र-अपात्रों की छंटनी की जाए। पात्रों को जोड़ने व अपात्रों को सूची से हटाया जाए।
विज्ञापन
कैबिनेट मंत्री बेबीरानी मौर्य
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
उत्तर प्रदेश सरकार में महिला एवं बाल विकास मंत्री बेबीरानी मौर्य ने सोमवार को विकास भवन में विभागीय योजनाओं की समीक्षा की। उन्होंने सरकारी योजनाओं में पात्र-अपात्रों की छंटनी कर पात्रों को जोड़ने व अपात्रों को सूची से हटाने के निर्देश दिए।
विकास भवन में अधिकारियों के साथ बैठक के दौरान आगरा के ग्रामीण क्षेत्रों के विकास कार्यों की चर्चा हुई। इस दौरान कैबिनेट मंत्री बेबीरानी मौर्य ने ग्रामीण क्षेत्रों में बच्चों के टीकाकरण में तेजी लाने, गर्भवती को आंगनबाड़ी व आशा कार्यकत्रियों के माध्यम से पौष्टिक आहार उपलब्ध कराने के निर्देश दिए। मुख्य पशु चिकित्सा अधिकारी से कहा कि गोवंश के आश्रय स्थलों में गर्मी में पर्याप्त पेयजल, चारा व उपचार सुविधाएं दी जाएं।

गबन मामले में जांच की मांग
सीओडी की सहकारी समिति में 21 लाख रुपये गबन मामले में किसान नेता श्याम सिंह चाहर ने कैबिनेट मंत्री से जांच कराने की मांग की। 2012 में हुए गबन में तीन बार जांच के बाद कार्रवाई लंबित है। उन्होंने 10 साल से अधिकारियों पर मामले को लटकाने का आरोप लगाया।
विज्ञापन