फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   Cab driver charged a French tourist 5,000 as a parking fee.

Agra News: फ्रांस की पर्यटक से कैब चालक ने पार्किंग शुल्क के वसूले 5 हजार रुपये

Wed, 08 Jul 2026 02:44 AM IST
Agra Bureau आगरा ब्यूरो
Updated Wed, 08 Jul 2026 02:44 AM IST
विज्ञापन
Cab driver charged a French tourist 5,000 as a parking fee.
फ्रांस की पर्यटक
आगरा। फ्रांस पर्यटक की फ्लाइट दिल्ली एयरपोर्ट पर डेढ़ घंटा देरी से आने पर कैब चालक ने पार्किंग शुल्क के रूप में 5 हजार रुपये से अधिक की वसूली की। पर्यटक ने कैब को आगरा आने के लिए बुक किया था। ताजमहल के पास आने पर चालक को 50 यूरो किराये के अतिरिक्त अदा किए। इसकी गाइड को जानकारी दी तो उन्हें धोखाधड़ी का पता चल गया। पर्यटक घबरा गईं और रोने लगीं। यह देखकर लोगों की भीड़ जुट गई। पुलिस ने चालक को पकड़ लिया। उससे यूरो वापस कराए। पुलिस ने तहरीर नहीं मिलने पर चालक पर शांति भंग की कार्रवाई की और कार को सीज कर दिया।
विज्ञापन

एसीपी ताज सुरक्षा यतेंद्र नागर ने बताया कि फ्रांस की जूलियट ईवा और उनकी साथी वैरोनिका मंगलवार को भारत आई थीं। उनकी फ्लाइट दिल्ली के आईजीआई एयरपोर्ट पर तड़के आना था लेकिन डेढ़ घंटा लेट हो गई। जूलियट ने एयरपोर्ट से आगरा जाने के लिए ऑनलाइन कैब बुक की थी। इसके लिए 2 हजार रुपये किराया तय हुआ था। इसके लिए ऑनलाइन भुगतान कर दिया था। फ्लाइट डेढ़ घंटा देर से सुबह 6 बजे पहुंची। उन्हें आगरा पहुंचाने के लिए कैब लेकर ट्रांस यमुना निवासी चालक अजहरुद्दीन आया था। वह दोनों पर्यटक को दिल्ली से सुबह 9 बजे आगरा लेकर पहुंचा। चालक ने पर्यटकों को ताज पूर्वी गेट के बजाय पुरानी मंडी पर ही उतारा। उनसे कहा कि 500 रुपये और अतिरिक्त देने होंगे। देरी से आने की वजह से हर घंटे के एयरपोर्ट पार्किंग में शुल्क लगा है। पर्यटक ने 500 रुपये के स्थान पर 50 यूरो दे दिए। गाइडों ने पर्यटक से पूछताछ की और धोखाधड़ी होने की जानकारी दी। पुरानी मंडी पर तैनात एक दरोगा ने पर्यटकों से बात की और चालक को बुला लिया। उससे यूरो वापस करा दिए। एसीपी ने बताया कि चालक के खिलाफ कोई तहरीर नहीं दी गई है। इस कारण पुलिस की ओर से शांति भंग में कार्रवाई की गई है। वहीं कार को भी सीज कर दिया गया है।
विज्ञापन

पर्यटक हो रहे ठगी का शिकार
ताजमहल पर पर्यटकों से ठगी का यह कोई पहला मामला नहीं है। पूर्व में भी खरीदारी से लेकर होटल बुकिंग के नाम पर पर्यटकों से धोखाधड़ी हो चुकी है। आगरा कैंट स्टेशन ही नहीं दिल्ली से भी लपके सक्रिय हो जाते हैं। पर्यटकों को ठगी का शिकार बनाते हैं। खरीदारी के नाम पर भी किसी सामान की चार से पांच गुनी कीमत तक वसूल करके ठगी करते हैं। पुलिस पूर्व में कार्रवाई कर चुकी है। कई पर्यटकों ने प्राथमिकी भी दर्ज कराई हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed