फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   c d o

सीडीओ करेंगी मनरेगा कार्यों का सत्यापन

Thu, 27 Aug 2020 10:48 PM IST
Agra Bureau आगरा ब्यूरो
Updated Thu, 27 Aug 2020 10:48 PM IST
विज्ञापन
c d o
मैनपुरी। शासन द्वारा लगातार मनरेगा कार्यों को गति देने के लिए आदेशित किया जा रहा है। इसके लिए सभी पंचायत सचिवों को लगातार पंचायतों में मनरेगा कार्य चालू रखने के लिए आदेश दिए गए हैं। इसके बाद कई ग्राम पंचायतों में लापरवाही की जा रही है। इसमें सुधार करने के लिए अब सीडीओ खुद गांव-गांव जाकर मनरेगा कार्यों का औचक निरीक्षण करेंगी।
विज्ञापन

ग्राम पंचायतों में लगातार मनरेगा कार्य को जारी रखने के पीछे शासन की मंशा कोरोना संक्रमण काल में बाहर से लौटे श्रमिकों को रोजगार दिलाने की है, लेकिन कर्मचारियों की लापरवाही के चलते कई जगह काम नहीं चल रहा है। इसके अलावा मनरेगा कार्यों में फर्जी मस्टर रोल भरने की शिकायतें भी मिल रही हैं। इस पर संज्ञान लेते हुए मुख्य विकास अधिकारी ईशा प्रिया ने खुद मनरेगा कार्यों के निरीक्षण का निर्णय लिया है।
विज्ञापन

पहले चरण में निरीक्षण के लिए उन्होंने जिले के नौ ब्लॉकों में से पांच का चयन किया है। इसके लिए सभी खंड विकास अधिकारियों को भी पत्र जारी कर दिया गया है। 31 अगस्त को मैनपुरी और करहल और दो सितंबर को जागीर और सुल्तानंगज व सात सितंबर को किशनी में निरीक्षण प्रस्तावित है। पत्र जारी होने के बाद बीडीओ ने सभी सचिवों को काम जारी रखने के निर्देश दिए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

मनरेगा कार्यों पर शासन द्वारा भी लगातार जोर दिया जा रहा है। ऐसे में निरीक्षण प्रस्तावित किए गए हैं। ग्राम पंचायत का चयन औचक ही किया जाएगा। इससे मनरेगा कार्यों की हकीकत सामने आ सकेगी।
ईशा प्रिया, मुख्य विकास अधिकारी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed