{"_id":"679d9df40740a0e8850a5bfc","slug":"c-295-aircraft-joins-indian-air-force-training-of-para-commandos-and-special-forces-will-become-easier-2025-02-01","type":"story","status":"publish","title_hn":"UP: भारतीय वायुसेना में शामिल हुआ सी-295 विमान, पैरा कमांडो और विशेष बलों का प्रशिक्षण होगा आसान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
UP: भारतीय वायुसेना में शामिल हुआ सी-295 विमान, पैरा कमांडो और विशेष बलों का प्रशिक्षण होगा आसान
Sat, 01 Feb 2025 09:37 AM IST
धीरेन्द्र सिंह
अमर उजाला न्यूज नेटवर्क, आगरा
अमर उजाला न्यूज नेटवर्क, आगरा
Published by: धीरेन्द्र सिंह
Updated Sat, 01 Feb 2025 09:37 AM IST
सार
स्पेन निर्मित सी-295 विमान भारतीय वायुसेना का हिस्सा बन गया है। इस दौरान एक समारोह हुआ, जिसमें वायुसेना के उच्च अधिकारी शामिल हुए। पहले ये कार्यक्रम 28 जनवरी को होना था, जिसमें रक्षामंत्री राजनाथ सिंह को भी आना था, लेकिन किसी कारणवश समारोह स्थगित हो गया था।
विज्ञापन
सी-295 विमान
- फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
विस्तार
वायुसेना स्टेशन आगरा के विमानों में सी-295 विमान का नाम भी अब जुड़ गया है। बृहस्पतिवार को स्टेशन पर पहुंचे विमान को विभाग अधिकारियों व अन्य लोगों की मौजूदगी में सेंट्रल एयर कमांड की फ्लाइंग स्क्वाड्रन में शामिल किया गया। इससे पैरा कमांडो और विशेष बलों का प्रशिक्षण आसान होगा। साथ ही ये सैन्य परिवहन विमान अन्य कई मामलों में भी खास है।
स्पेन से पहला सी-295 विमान जब आगरा पहुंचा तो ये न केवल वायुसेना बल्कि हर भारतीय के लिए गर्व का क्षण था। अधिकारियों के मुताबिक, सैन्य परिवहन विमान के सेंट्रल एयर कमांड की फ्लाइंग स्क्वाड्रन में शामिल होना एक महत्वपूर्ण परिवर्तन है। इससे सेंट्रल में सैन्य उद्देश्यों को पूरा करने की राह आसान होगी।
दरअसल वायुसेना का ये विमान 73 जवानों को लेकर उड़ने में सक्षम है, जिससे किसी मिशन के लिए जवान आसानी से पहुंच सकेंगे। तो वहीं, प्रशिक्षण में भी प्रतिभाग कर सकेंगे। जल्द ही विमान को चरणबद्ध तरीके से शामिल किया जाएगा। नए विमान का स्क्वाड्रन परिसर में प्रवेश करते समय पारंपरिक वॉटर कैनन सलामी के साथ स्वागत किया गया। मध्य वायु कमान के एयर ऑफिसर कमांडिंग इन चीफ, एयर मार्शल आशुतोष दीक्षित आदि मौजूद रहे।