फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   By getting entangled in talks, the scammers made the old woman a victim of fraud

Agra News: बातों में उलझाकर टप्पेबाजों ने वृद्धा को बनाया ठगी का शिकार

Thu, 18 May 2023 11:58 PM IST
आगरा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा
संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा Updated Thu, 18 May 2023 11:58 PM IST
विज्ञापन
By getting entangled in talks, the scammers made the old woman a victim of fraud
सोरोंजी। कस्बे के लहरारोड पर एक वृद्धा को दो ठगों ने अपना शिकार बना लिया। उसके पास से पर्स में रखी 3000 रुपये की नकदी और कुंडल टप्पेबाज ले जाने में सफल रहे। पीड़ित ने इस संबंध में पुलिस को तहरीर दी है। मिल्कनियां गांव निवासी वृद्धा मुल्लो देवी कस्बे के मोहल्ला योगमार्ग में अपने दामाद ओमकार से मिलने आई थी। बृहस्पतिवार की दोपहर जब वह अपने गांव वापस जा रही थी तब लहरा रोड चौराहे पर आ रही थी। तभी रास्ते मे दो टप्पेबाज मिल गए। उन्होंने कहा कि तुम्हें अपने बेटे की शादी की चिंता है। तुम अपने कुंडल उतारकर थैले में रखो और थैला हमें पकड़ा कर पांच कदम आगे की ओर चलो। वृद्धा ने उनकी बातों में आकर कुंडल उतारकर थैले में रखे पर्स मे रख लिए। पर्स में 3000 रुपये भी रखे थे। वृद्धा ने थैला उनमें से एक को पकड़ा कर जैसे ही आगे की ओर कदम बढ़ाया, दोनों ही टप्पेबाज थैला लेकर भाग गए। वृद्धा ने शोर मचाया, लेकिन तब तक टप्पेबाज भाग चुके थे। वृद्धा ने कोतवाली में घटना की तहरीर दी है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed