{"_id":"5f61fdc58ebc3edc296d6daf","slug":"by-election-tundla-assembly-congress-committee-will-chose-candidate-bsp-also-fight-election","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"टूंडला विधानसभा उपचुनाव: कांग्रेस की तीन सदस्यीय कमेटी चुनेगी प्रत्याशी, बसपा भी तैयार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
टूंडला विधानसभा उपचुनाव: कांग्रेस की तीन सदस्यीय कमेटी चुनेगी प्रत्याशी, बसपा भी तैयार
Thu, 17 Sep 2020 12:03 AM IST
Abhishek Saxena
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, फिरोजाबाद
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, फिरोजाबाद
Published by: Abhishek Saxena
Updated Thu, 17 Sep 2020 12:03 AM IST
सार
कमेटी में पूर्व मंत्री नसीमुद्दीन सिद्दीकी, पूर्व मंत्री दीपक कुमार व कांग्रेस कमेटी के प्रांतीय महासचिव बदरुद्दीन कुरैशी को शामिल किया
है।बसपा सुप्रीमो व पूर्व मुख्यमंत्री मायावती ने प्रदेश की सभी सीटों पर ही विधानसभा उपचुनाव लड़ने का फैसला लिया है। बसपा सुप्रीमो
ने निर्देश दिया है कि विधानसभा उपचुनाव के ही प्रभारी का एलान मुख्य सेक्टर इंचार्ज के द्वारा किया जाएगा।
विज्ञापन
प्रतीकात्मक तस्वीर
- फोटो : amar ujala
विस्तार
फिरोजाबाद जनपद के टूंडला विधानसभा क्षेत्र में होने वाले उपचुनाव की तैयारी राजनीतिक दलों ने शुरू कर दी है। कांग्रेस कमेटी ने प्रत्याशी चयन को तीन सदस्यीय कमेटी का गठित की है। बहुजन समाज पार्टी (बसपा) ने मुख्य सेक्टर इंचार्ज को चुनाव का प्रभारी तय किए जाने की जिम्मेदारी सौंपी है।
पूर्व मंत्री प्रो. एसपी सिंह बघेल के आगरा से सांसद चुनने के बाद खाली हुई टूंडला विधानसभा सीट का उपचुनाव न्यायालय में लंबित होने के कारण नहीं हो सका था। बिहार विधानसभा चुनाव के साथ टूंडला विधानसभा का उपचुनाव होना तय है। चुनाव आयोग के निर्देश पर प्रशासन ने तैयारी शुरू कर दी है।
कांग्रेस ने पूर्व में स्नेहलता उर्फ बबली को टूंडला विधानसभा से प्रत्याशी घोषित कर दिया था लेकिन उपचुनाव नहीं होने के कारण तैयारी धरी की धरी रह गई थी। कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष ने अब प्रत्याशी चयन के लिए तीन सदस्यीय कमेटी का गठन किया है।

Trending Videos
कमेटी में पूर्व मंत्री नसीमुद्दीन सिद्दीकी, पूर्व मंत्री दीपक कुमार व कांग्रेस कमेटी के प्रांतीय महासचिव बदरुद्दीन कुरैशी को शामिल किया है। कमेटी के द्वारा प्रत्याशी चयन के लिए दोबारा से मंथन किया जाएगा।
बसपा सुप्रीमो व पूर्व मुख्यमंत्री मायावती ने प्रदेश की सभी सीटों पर ही विधानसभा उपचुनाव लड़ने का फैसला लिया है। बसपा सुप्रीमो ने निर्देश दिया है कि विधानसभा उपचुनाव के ही प्रभारी का एलान मुख्य सेक्टर इंचार्ज के द्वारा किया जाएगा।
भाजपा और सपा में टिकट के दावेदार सक्रिय
भाजपा में भी टिकट हासिल करने की कवायद तेज हो गई। टिकट के कई दावेदार हैं। सपा द्वारा प्रत्याशी चयन पर मंथन किया जा रहा है। इस पर पूर्व सांसद अक्षय यादव ने भी कार्यकर्ताओं के साथ पिछले दिनों बैठक की थी। यह उपचुनाव काफी रोचक होने की उम्मीद है।