फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   By donating sesame seeds and khichdi on Makar Sankranti, man's virtues increase: Mridul

Agra News: श्रद्धाभाव से मनाया मकर संक्रांति का त्योहार

Tue, 14 Jan 2025 10:51 PM IST
आगरा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा
संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा Updated Tue, 14 Jan 2025 10:51 PM IST
विज्ञापन
By donating sesame seeds and khichdi on Makar Sankranti, man's virtues increase: Mridul
मैनपुरी/भोगांव/बेवर/कुरावली/कुसमरा/किशनी/बिछवां। जिलेभर में मकर संक्रांति का पर्व हर्षोल्लास के साथ मनाया। लोगों ने स्नान ध्यान कर पूजा-पाठ किया। जिलेभर में जगह-जगह स्टॉल लगाकर लोगों ने खिचड़ी भोज का वितरण किया। जरूरतमंदों को कंबल और वस्त्र भी वितरित किए गए।
विज्ञापन

शहर के प्रसिद्ध शीतला माता मंदिर, भीमसेन महाराज मंदिर, चांदेश्वर महाराज मंदिर आदि पर भक्तों ने पहुंचकर पूजा पाठ किया। वैश्य समाज उत्तर प्रदेश महिला संगठन के प्रदेश अध्यक्ष अजय केसरी और प्रदेश उपाध्यक्ष प्रीति गुप्ता के नेतृत्व में वैश्य समाज उत्तर प्रदेश (महिला संगठन) मैनपुरी में मकर संक्रांति के पावन पर्व पर जरूरतमंद लोगों को कंबल, सब्जी पूरी एवं खिचड़ी वितरण का कार्यक्रम वैश्य समाज की शाखा मंडी मोती गंज में किया गया। यहां जिला अध्यक्ष सौरभ गोयल, महामंत्री सुचेता गोयल, संरक्षक सुनीति भाटिया, अलका गोयल, अनीता तिवारी आदि सदस्य मौजूद रहीं।
विज्ञापन

भोगांव में की ग्राम पंचायत आलीपुर खेडा के ग्राम प्रधान संत प्रकाश स्वर्णकार ने 501 जरूरतमंदों को वस्त्र वितरित किए। नगर पंचायत अध्यक्ष नेहा तिवारी और उनके प्रतिनिधि आशीष तिवारी ने बस स्टैंड रेलवे स्टेशन पर खिचड़ी भोग के साथ भोजन वितरण का कार्य किया।
विज्ञापन
विज्ञापन

मोहल्ला चौधरी में भारत अमेरिका असमाकम कुटुंबकम् संगठनम के संयोजक इंजीनियर विनायक झा ने जरूरतमंदों को कंबल आदि वितरित किए।
कुरावली में श्रद्धालुओं ने स्नान के बाद मंदिरों में पहुंचकर पूजा पाठ कर दान-पुण्य किया। मंदिर महाराज जी बाबा, मंदिर झारखंडेश्वर, मंदिर बनखंडेश्वर, मंदिर गायत्री शक्तिपीठ, मंदिर गेमी महाराज, मंदिर दाऊजी, दुर्गा मंदिर अलूपूरा अड्डा आदि स्थानों पर खिचड़ी भोज के साथ वस्त्र वितरण का कार्य किया गया।
बिछवां में जिलाधिकारी मैनपुरी अंजनी सिंह के साथ पूर्व मंत्री क्षेत्रीय विधायक रामनरेश अग्निहोत्री के साथ जरूरतमंदों को कंबल वितरित किया।
बेवर में विभिन्न मार्गों पर श्रद्धालुओं ने स्टाॅल लगाकर रहागीरों को खिचड़ी वितरित की। कस्बे के फर्रुखाबाद रोड पर ब्रह्मदेव आश्रम के पास सनी दीक्षित, सुनील तिवारी, विमल, रामजी, नीरज आदि ने प्रतिवर्ष की भांति मकर संक्रांति के अवसर पर खिचड़ी वितरित की।

किशनी नगर में रोडवेज बस स्टैंड के पास युवाओं ने खिचड़ी भोज किया सबसे पहले कन्याओं को खिचड़ी खिलाकर युवाओं ने आशीर्वाद लिया। सोहम आश्रम और साईं धाम पर खिचड़ी भोज के साथ वस्त्र वितरण का कार्य किया गया। कुसमरा के दुर्गा देवी मंदिर, नराइच धाम मंदिर, हनुमान मंदिर सहित सभी मंदिरों में काफी भीड़ देखी गई। घिरोर में राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ की ओर से खिचड़ी भोज का आयोजन हुआ।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed