{"_id":"683683bd9c1b5f9aac06e5bc","slug":"father-s-love-bees-attacked-the-children-lay-down-on-them-to-save-them-condition-became-critical-2025-05-28","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"UP: बच्चों के लिए जान पर खेल गया पिता...मधुक्खियां काट रहीं थीं, उसने उफ तक नहीं की; ऐसे बचाए मासूम","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
UP: बच्चों के लिए जान पर खेल गया पिता...मधुक्खियां काट रहीं थीं, उसने उफ तक नहीं की; ऐसे बचाए मासूम
Wed, 28 May 2025 09:02 AM IST
धीरेन्द्र सिंह
अमर उजाला न्यूज नेटवर्क, आगरा
अमर उजाला न्यूज नेटवर्क, आगरा
Published by: धीरेन्द्र सिंह
Updated Wed, 28 May 2025 09:02 AM IST
सार
बच्चों को मधुक्खियों के हमले से बचाने के लिए पिता उनके ऊपर लेट गया। मधुक्खियों के काटने से उसकी हालत गंभीर है। एक बेटे को भी अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
विज्ञापन
अस्पताल में भर्ती पिता और बच्चे
- फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
विस्तार
आगरा के बाह के कैंजरा रोड बिजौली पर डिपो के पास मंगलवार की सुबह 9 बजे मधुमक्खियां हमलावर हो गईं। इस दौरान अपने बच्चों को बचाने के लिए युवक उनके ऊपर लेट गया। किसानों ने लेटे युवक पर तिरपाल ओढ़ाया, फिर भी चिपटी मधुमक्खियां डंक मारती रहीं। बच्चों समेत घायल युवक को इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
विज्ञापन
बच्चों के ऊपर लेट गया
बिजौली के रामनरेश अपने बच्चों नंदनी (6), प्रिया (3), कान्हा (1) को बाइक पर बैठाकर डिपो चौराहे पर गए थे। सड़क किनारे के पेड़ पर लगे छत्ते पर किसी ने ढेला मार दिया। जिससे हमलावर हुईं मधुमक्खियों रामनरेश से चिपट गईं। उन्होंने बताया कि बाइक को छोड़ कर वह तीनों बच्चों को मधुमक्खियों से बचाने के लिए उनके ऊपर लेट गया।
ये भी पढ़ें - UP: बारात जाने से पहले दूल्हे की खुल गई पोल...दुल्हन का टूट गया सपना, इसलिए प्रेमिका संग पड़े सात फेरे

किसानों ने बचाया
मधुमक्खियां उसके शरीर से चिपट कर डंक मारने लगी। चीखें सुनकर दौड़े किसान ने रामनरेश के ऊपर तिरपाल डाल दिया। फिर भी मधुमक्खियां डंक मारती रहीं। मधुमक्खियों के शांत होने के बाद परिवार के लोग मौके पर पहुंचे। रामनरेश के चेहरे, सिर, बांह, गर्दन, कान पर 60 से ज्यादा डंक मधुमक्खी ने मारे। बच्चों के चेहरे पर भी मधुमक्खियों ने डंक मारे हैं। डंक निकालने के बाद परिजन उन्हें इलाज के लिए बाह सीएचसी लेकर पहुंचे और भर्ती कराया।
ये भी पढ़ें - UP: धर्मस्थल से चीखने की आवाजें...अंदर हो रहा था घिनौना काम, पांच साल की मासूम का किया ऐसा हश्र; कांप गए लोग