फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   Shemale clashed with constable in middle of road in Agra and assaulted him

Agra News: बीच सड़क सिपाही से भिड़ा किन्नर, उतार दिए कपड़े, लग गई लोगों की भीड़; हाईवे हुआ जाम

Thu, 25 May 2023 08:16 AM IST
भूपेन्द्र सिंह अमर उजाला ब्यूरो, आगरा
अमर उजाला ब्यूरो, आगरा Published by: भूपेन्द्र सिंह Updated Thu, 25 May 2023 08:16 AM IST
सार

आघरा में एक किन्नर बीच सड़क सिपाही से भिड़ गया। उसने अपने कपड़े भी उतार दिए। हंगामा देख लोगों की भीड़ लग गई। इससे सड़क पर लंबा जाम लग गया। 

विज्ञापन
Shemale clashed with constable in middle of road in Agra and assaulted him
सिपाही से भिड़ी किन्नर - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

उत्तर प्रदेश के आगरा में टेढ़ी बगिया चौराहे पर एक किन्नर यातायात पुलिस के सिपाही से भिड़ गया। सिपाही ने किन्नर को चांटा मार दिया। इससे वो हंगामा करने लगा। इससे जाम लग गया। बाद में किन्नर चला गया। हालांकि पुलिस का कहना है कि किन्नर ने सिपाही से मारपीट की थी। मामले में केस दर्ज किया गया है।

विज्ञापन


घटना ट्रांसयमुना थाना क्षेत्र में बुधवार की शाम करीब सवा चार बजे की है। बताया गया कि किन्नर एक दुकान पर गया था। उसका दुकानदार से विवाद हो गया। किन्नर अपने कपड़े उतारने लगा। बाद में वह चौराहे पर यातायात पुलिस के सिपाही के पास पहुंचा। उससे कहा कि तहरीर लिख दें। मगर, सिपाही ने उसे थाने जाने के लिए बोल दिया।

विज्ञापन

बीच सड़क करने लगा हंगामा

बताया कि इस पर किन्नर ने अभद्रता की। सिपाही ने भी उसे चांटा मार दिया। इससे किन्नर भड़क गया और हंगामा करने लगा। उसने कपड़े उतार दिए। यह देखकर वाहन चालक रुक गए। लोगों की भीड़ लग गई। जाम भी लग गया। तकरीबन 15 मिनट तक हंगामे के बाद वो चला गया। 

विज्ञापन
विज्ञापन


यह भी पढ़ेंः- Agra News: दो हजार के नकली नोटों के साथ पकड़ा गया कारोबारी, बैंक में जमा करने पहुंचा था 2.85 करोड़ रुपये

किन्नर ने सिपाही के साथ की अभद्रता

सूचना पर थाना से फोर्स भी पहुंच गया। उधर, सोशल मीडिया पर किन्नर के वीडियो वायरल हो गए। एक वीडियो में किन्नर को सिपाही का चांटा मारते दिख रहा है। थाना प्रभारी आनंद प्रकाश का कहना है कि किन्नर ने सिपाही के साथ अभद्रता और मारपीट की है। मामले में सिपाही की तहरीर पर केस दर्ज किया जा रहा है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed