फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   businessman son died due to ten injuries on his body In Agra

Agra: शरीर पर 10 चोटों से हुई व्यापारी के बेटे की मौत, स्कूटी, मोबाइल और चश्मा लापता; पुलिस जांच में जुटी

Sat, 06 Jan 2024 10:18 AM IST
भूपेन्द्र सिंह न्यूज डेस्क, अमर उजाला, आगरा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, आगरा Published by: भूपेन्द्र सिंह Updated Sat, 06 Jan 2024 10:18 AM IST
सार

आगरा में व्यापारी के बेटे की मौत शरीर पर 10 चोटों से हुई है। उसकी स्कूटी, मोबाइल और चश्मा लापता है। पुलिस विभिन्न बिंदुओं पर जांच कर रही है। 

विज्ञापन
businessman son died due to ten injuries on his body In Agra
man demo - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

उत्तर प्रदेश के आगरा में सेठ गली (कोतवाली) के व्यापारी संजीव अग्रवाल के बेटे आकाश के शरीर पर 10 चोटें लगी थीं। इससे वह कोमा में चले गए और हेमरेज भी हो गया। पोस्टमार्टम रिपोर्ट में इसे ही मौत की वजह माना गया। पुलिस का मानना है कि व्यापारी पुत्र किसी वाहन की चपेट में आए, चोट लगने से जान चली गई।

विज्ञापन


आकाश 31 दिसंबर की दोपहर 1:30 बजे घर से स्कूटी लेकर निकले थे। पिता ने थाना कोतवाली में एक जनवरी को गुमशुदगी दर्ज कराई। 3 जनवरी को आकाश का शव अरतौनी के पास हाईवे पर पड़ा मिला। थाना सिकंदरा के प्रभारी निरीक्षक नीरज शर्मा ने बताया कि आकाश की पोस्टमार्टम रिपोर्ट से पता चला कि शरीर पर 10 जगह चोटें थीं। एक हाथ की हड्डी भी टूट गई, जबकि पसलियों पर भी चोट और सूजन थी। 
विज्ञापन


चोटों की वजह से शॉक व हेमरेज होने से मौत हुई। आशंका है कि वह किसी वाहन से टकराए होंगे। जांच की जा रही है। थाना प्रभारी ने बताया कि बुधवार सुबह 6 बजे शव अरतौनी में कार शोरूम के पास सड़क पर पड़ा मिला था। पुलिस शोरूम के आसपास लोगों से पूछताछ करेगी। देखा जाएगा कि किसी ने आकाश को किसी वाहन से टकराते देखा था या नहीं।

विज्ञापन
विज्ञापन

नहीं मिला मोबाइल, स्कूटी व चश्मा

आकाश जब सेठ गली से निकले, उनके पास स्कूटी थी। दो जनवरी को सुबह के फुटेज में वो न्यू आगरा थाने के पास पैदल नजर आए थे। अब सवाल उठता है कि स्कूटी कहां गई? आकाश का शव जहां मिला, वहां चश्मा भी नहीं था। आकाश को ठीक से दिखाई नहीं देता था। वह बिना चश्मे के नहीं रह पाते थे। फुटेज में वो चश्मे के साथ नजर आए थे। चश्मा कहां गया, पुलिस तलाश में जुटी है। थाने की एक टीम को लगाया गया है। गुम मोबाइल की कॉल डिटेल भी पुलिस निकलवा रही है।

पुलिस अलर्ट होती तो शायद बच जाती जान

31 दिसंबर की दोपहर आकाश लापता हुए थे। गुमशुदगी दर्ज होने पर पुलिस ने मोबाइल नंबर सर्विलांस पर लगाया। मगर, आकाश को नहीं ढूंढ पाई। वह घटिया चौराहे के पास स्मार्ट सिटी के कैमरे में भी आए। इसके साथ ही न्यू आगरा, खंदारी और गुरुद्वारा गुरु का ताल पर भी रुके थे। पुलिस पहले दिन ही अलर्ट होती तो शायद आकाश की जान बचाई जा सकती थी।

इन सवालों के जवाब तलाश रही पुलिस

  • आकाश सेठ गली से निकले, इसके बाद घटिया की तरफ होते हुए गुरुद्वारा गुरु का ताल पहुंचे। तब उनके पास स्कूटी और मोबाइल भी थे। चश्मा भी लगाए थे।
  • गुरुद्वारा में कुछ घंटे बिताने के बाद बाहर निकल गए। इसका पुलिस को फुटेज मिल गया। वह कहां गए? इसकी जानकारी नहीं मिली।
  • 2 जनवरी को सुबह न्यू आगरा थाने के सामने पैदल नजर आए। तब चश्मा नहीं था? चश्मा और स्कूटी कहां गए।
  • आकाश खंदारी चौराहे पर आते हैं। आठ घंटे तक एक ही जगह पर रैन बसेरे के बाहर खड़े रहते हैं, फिर चौराहा पार कर दूसरी तरफ खड़े हो जाते हैं। ऐसा क्यों किया?
  • खंदारी से रात दो बजे पैदल सिकंदरा की तरफ जाते हुए नजर आ रहे हैं? वह धीरे-धीरे क्यों चल रहे हैं?
  • मोबाइल की आखिरी लोकेशन गुरुद्वारा गुरु का ताल की है। मोबाइल बैटरी न होने की वजह से बंद हुआ या फिर किसी ने बंद कर दिया?
  • खंदारी और भगवान टॉकीज पर आकाश अकेले ही पैदल नजर आए। शव अरतौनी में पड़ा मिला। तकरीबन सात किलोमीटर दूर आकाश कैसे पहुंचे?
  • आकाश किसी वाहन की चपेट में आए? या फिर उनके साथ किसी ने कोई घटना की?

 

कई पहलुओं पर हो रही जांच

एसीपी कोतवाली डॉ. सुकन्या शर्मा ने बताया कि आकाश की मौत के मामले में कई पहलुओं पर जांच की जा रही है। उसके साथ किसी ने कोई घटना तो नहीं की? इसको लेकर भी पुलिस पड़ताल में जुटी है। परिवार के लोगों से पूछताछ की गई है। आकाश 30 दिसंबर को थाना कोतवाली आया था। वह परेशान था। परिवार के लोगों से विवाद हुआ था। इस पर उसकी काउंसिलिंग की गई थी। उसे बहनोई की सुपुर्दगी में दिया गया था। ऐसा क्या हुआ? जो वह घर से निकला, पैदल घूमता रहा?

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed