{"_id":"687dac259ff258ff870b4ff6","slug":"businessman-s-wife-committed-suicide-by-jumping-from-the-eighth-floor-2025-07-21","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"UP: आठवीं मंजिल से मौत की छलांग...कारोबारी की पत्नी ने जिस तरह दी खुद की जान, लोगों का कांप गया कलेजा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
UP: आठवीं मंजिल से मौत की छलांग...कारोबारी की पत्नी ने जिस तरह दी खुद की जान, लोगों का कांप गया कलेजा
Mon, 21 Jul 2025 08:40 AM IST
धीरेन्द्र सिंह
अमर उजाला न्यूज नेटवर्क, आगरा
अमर उजाला न्यूज नेटवर्क, आगरा
Published by: धीरेन्द्र सिंह
Updated Mon, 21 Jul 2025 08:40 AM IST
सार
उत्तर प्रदेश के आगरा जिले में कारोबारी की पत्नी ने अपार्टमेंट की आठवीं मंजिल से छलांग लगा दी। आवाज सुनकर गार्ड मौके की तरफ दौड़ पड़ा। कारोबारी की पत्नी की खून से सनी लाश देख उसके होश उड़ गए। घटना के बाद परिवार में कोहराम मच गया।
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर
- फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
विस्तार
आगरा के न्यू आगरा थाना क्षेत्र के दयालबाग स्थित पुष्पांजलि सीजंस अपार्टमेंट की आठवीं मंजिल से टाइल्स काराेबारी की पत्नी ने छलांग लगाकर आत्महत्या कर ली। आवाज सुनकर गार्ड पहुंचे तब घटना का पता चला। शव क्षत-विक्षत हो गया। पुलिस का कहना है कि गृहक्लेश के चलते महिला ने यह कदम उठाया है। जांच की जा रही है।
ये भी पढ़ें - UP: पूजा-पाठ छोड़ी...किस तरह अजान सुनकर नमाज पढ़ने लगी सगी बहनें, इसलिए बदलना चाहती थीं धर्म

टाइल्स के हैं कारोबारी
पुलिस के मुताबिक पुष्पांजलि सीजंस, दयालबाग निवासी मनीष गोयल टाइल्स का कारोबार करते हैं। वह पत्नी रीता अग्रवाल और 15 साल के बेटे रुद्राक्ष के साथ फ्लैट नंबर 804 में रहते हैं। शनिवार शाम को वह पारिवारिक कार्यक्रम में पत्नी के साथ गए थे। रात को लौटने पर दोनों अलग-अलग कमरे में सोने चले गए।
ये भी पढ़ें - UP: धर्मांतरण गिरोह का कोड वर्ड 'रिवर्ट'...खतरनाक हैं इसके मायने, इस तरह जाल में फंस गईं दो सगी बहनें

अलग कमरे में था बेटा
बेटा भी अलग कमरे में था। रात तकरीबन 1:30 बजे अपार्टमेंट के गार्डों ने तेज आवाज सुनी। वह दाैड़कर पहुंचे। भूतल के फर्श पर रीता का शव पड़ा हुआ था। जानकारी पर सोसाइटी के लाेग आ गए। सूचना पर यूपी-112 की पीआरवी आ गई। सोसाइटी के लोग शव की पहचान कराने के बाद कारोबारी के फ्लैट में पहुंचे। बाहर से दरवाजा बंद था। अंदर पिता और बेटा दोनों सो रहे थे। खटखटाने पर पति मनीष गोयल बाहर आए।
ये भी पढ़ें - UP: तीन बच्चों की मां इसलिए बनी दुल्हन...फिर से रचाई शादी, सुहागरात पर किया ऐसा कांड; पुलिस के छूटे पसीने

गृहक्लेश की आशंका
नीचे जाने पर पत्नी का शव देखकर उनकी और बेटे की चीख निकल गई। पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम कराने के बाद परिजन को सौंप दिया। डीसीपी सिटी सोनम कुमार ने बताया कि प्रथम दृष्टया महिला ने आत्महत्या की है। गृहक्लेश की आशंका है। जांच की जा रही है। परिजन से बात की जाएगी। इसके बाद ही स्थिति साफ होगी।