{"_id":"687da86b3c59b368e00fb59c","slug":"mother-of-three-children-became-a-bride-got-married-again-wedding-night-2025-07-21","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"UP: तीन बच्चों की मां इसलिए बनी दुल्हन...फिर से रचाई शादी, सुहागरात पर किया ऐसा कांड; पुलिस के छूटे पसीने","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
UP: तीन बच्चों की मां इसलिए बनी दुल्हन...फिर से रचाई शादी, सुहागरात पर किया ऐसा कांड; पुलिस के छूटे पसीने
Mon, 21 Jul 2025 08:09 AM IST
धीरेन्द्र सिंह
अमर उजाला न्यूज नेटवर्क, आगरा
अमर उजाला न्यूज नेटवर्क, आगरा
Published by: धीरेन्द्र सिंह
Updated Mon, 21 Jul 2025 08:09 AM IST
सार
तीन बच्चों की मां ने फिर से शादी रचाई। सुहागरात पर उसने पति सहित पूरे परिवार को दूध में नशीला पदार्थ मिलाकर बेहोश किया। उसके बाद सारा सामान समेटकर फरार हो गई। पुलिस ने लुटेरी दुल्हन के साथ अधिवक्ता को भी गिरफ्तार कर लिया है।
विज्ञापन
दुल्हन सांकेतिक
- फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
आगरा के एत्माद्दौला पुलिस ने इनामी लुटेरी दुल्हन और शादी कराने वाले अधिवक्ता को गिरफ्तार किया है। इन पर 10-10 हजार रुपये का इनाम घोषित था। अधिवक्ता ने तीन बच्चों की मां को 50 हजार रुपये का लालच देकर ठेल पर पेटीज बेचने वाले दिव्यांग की शादी कराई थी।
विज्ञापन
एसीपी पीके राय ने बताया कि एत्माद्दौला के सीतानगर क्षेत्र की कुसुमा देवी के पुत्र रिंकू की 5 मई को अधिवक्ता जयप्रकाश ने अंतिमा के साथ शादी कराई थी। बदले में 1.30 लाख रुपये लिए। शादी समारोह में दुल्हन के कथित बुआ, फूफा और मामा भी शामिल हुए। रात में दुल्हन ने पूरे परिवार को दूध में नशीला पदार्थ पिला दिया। इसके बाद नकदी और गहने लेकर भाग गई थी।
ये भी पढ़ें - UP: धर्मांतरण गिरोह का कोड वर्ड 'रिवर्ट'...खतरनाक हैं इसके मायने, इस तरह जाल में फंस गईं दो सगी बहनें
ये भी पढ़ें - UP: धर्मांतरण गिरोह का कोड वर्ड 'रिवर्ट'...खतरनाक हैं इसके मायने, इस तरह जाल में फंस गईं दो सगी बहनें
विज्ञापन
विज्ञापन
बुआ-फूफा और मामा सब फर्जी रिश्तेदार
सीसीटीवी फुटेज के आधार पर पुलिस ने केस दर्ज किया। रुपयों के लालच में शामिल हुए बुआ-फूफा और मामा तीनों आरोपियों को पुलिस ने जेल भेजा। अब पुलिस ने रविवार को अधिवक्ता जयप्रकाश और लुटेरी दुल्हन अंतिमा उर्फ नीलू को गिरफ्तार कर जेल भेजा।
ये भी पढ़ें - UP: पूजा-पाठ छोड़ी...किस तरह अजान सुनकर नमाज पढ़ने लगी सगी बहनें, इसलिए बदलना चाहती थीं धर्म

पति की हो चुकी है मौत
पूछताछ में लुटेरी दुल्हन ने पुलिस को बताया कि वह इरादत नगर की है। उसका असली नाम अंतिमा नहीं, नीलू है। पहले पति की मौत हो चुकी है। दो बेटियां और एक बेटा है। अब वह अन्य अमित नाम के युवक के साथ शादी करना चाहती है। अधिवक्ता ने उसे 50 हजार रुपये का लालच दिया था। शादी के बाद 12 हजार दिए थे। उसने अधिवक्ता की बताए अनुसार काम किया और नकदी, गहने लेकर भाग गई थी।
ये भी पढ़ें - UP: 80 लाख की फिरौती...अपहरण के कुछ देर बाद कत्ल, 80 दिन बाद गड़ी मिली लाश; घर के पास दुकान चलाने वाले ने मारा