फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   businessman Murder Before 40th wedding anniversary murdered servant had no mercy

दिनदहाड़े कारोबारी की हत्या: शादी की 40वीं सालगिरह से पहले उजाड़ा मांग का सिंदूर...कातिल नौकर को न आया रहम

Fri, 05 Apr 2024 07:00 AM IST
धीरेन्द्र सिंह अमर उजाला न्यूज नेटवर्क, आगरा
अमर उजाला न्यूज नेटवर्क, आगरा Published by: धीरेन्द्र सिंह Updated Fri, 05 Apr 2024 07:00 AM IST
सार

विजय नगर कॉलोनी में काराबारी दिलीप गुप्ता की हत्या के बाद से पूरा परिवार दहशत में हैं। पत्नी तो रात में सोते-सोते चीखने लगती हैं।  परिवार के लोग उन्हें संभाल रहे हैं।
 

विज्ञापन
businessman Murder Before 40th wedding anniversary murdered servant had no mercy
कारोबारी दिलीप गुप्ता का फाइल फोटो, साथ हैं पत्नी - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

आगरा के कारोबारी दिलीप गुप्ता की हत्या कर 50 लाख की डकैती में एक बदमाश की गिरफ्तारी के बाद बरामदगी न के बराबर है। पुलिस मास्टरमाइंड कासिम और नौकर लोकेश को गिरफ्तार नहीं कर सकी है। घटना के बाद से कारोबारी परिवार दहशत में हैं। पत्नी लता गुप्ता रात में सोते समय चीखने लगती हैं। परिवार के लोग उन्हें संभाल रहे हैं। बदमाशों ने चाबी नहीं देने पर उनका हाथ मरोड़कर तोड़ दिया था।
विज्ञापन


बेटे सुमित और रजत के सिर से पिता का साया उठ गया। उनकी आंखों से आंसू नहीं रुक रहे हैं। वह बार-बार एक ही बात बोल रहे हैं कि बदमाशों ने लूटपाट कर ली तो पिता की जान क्यों ले ली। उन्हें तो छोड़ देते थे। माता-पिता की शादी 5 मई 1984 को हुई थी। वह लोग इस बार शादी की 40वीं सालगिरह मनाने वाले थे। उन्हें क्या पता था परिवार पर दुखों का पहाड़ टूट जाएगा।
विज्ञापन


मां लता गुप्ता को बदमाशों ने बेरहमी से पीटा था। दो बदमाश चाबी मांग रहे थे। उन्होंने विरोध किया तो एक ने हाथ पकड़कर मरोड़ दिया था, जिससे हाथ की हड्डी टूट गई। दूसरे बदमाश ने सिर दीवार में मार दिया था। इससे सिर में चोट लगी।
विज्ञापन
विज्ञापन


उनके कई टांके आए हैं। घटना के बाद से वह डरी हुई हैं। रात में सोते समय चीखने लगती हैं। कहती हैं कि मांग का सिंदूर क्यों उजाड़ दिया। उन्होंने किसी का कुछ नहीं बिगाड़ा था। बदमाशों को जेवरात और नकदी भी दे दी थी।


तीन दिन बाद भी बदमाशों को नहीं पकड़ पाई पुलिस
तीन दिन बाद भी पुलिस बदमाशों को नहीं पकड़ सकी है। एक आरोपी धनौली निवासी राजू कुशवाहा ही पकड़ा गया। लोकेश, कासिम और संजू हाथ नहीं आए हैं। एसीपी हरीपर्वत आदित्य का कहना है कि वारदात में छह बदमाश शामिल थे। चार घर में घुसे थे। दो बाहर ऑटो में रेकी कर रहे थे। एक गिरफ्तार कर लिया गया। साक्ष्य संकलन किया जा रहा है। इसके बाद मुकदमे में डकैती की धारा की वृद्धि की जाएगी। बदमाशों की गिरफ्तारी के लिए टीमें लगी हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed