फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   Businessman duped of Rs 38 lakh on pretext of profit in crypto

UP: क्रिप्टो में निवेश कर 10 गुना मुनाफे का झांसा, कारोबारी से ठग लिए 38 लाख; रकम वापसी के लिए मांगे 28 लाख

Tue, 17 Feb 2026 11:45 PM IST
अरुन पाराशर संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा
संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा Published by: अरुन पाराशर Updated Tue, 17 Feb 2026 11:45 PM IST
सार

कारोबारी को पहले 10 हजार रुपये निवेश करने पर लाभ दिखाया गया। इसके बाद एक लाख रुपये का ट्रेड और पांच दिन का कॉन्ट्रैक्ट कराया गया। आरोप है कि कमीशन के नाम पर आरटीजीएस व यूपीआई से कुल 38 लाख रुपये ठग लिए। 

विज्ञापन
Businessman duped of Rs 38 lakh on pretext of profit in crypto
क्रिप्टोकरेंसी - फोटो : i-stock

विस्तार

क्रिप्टो करेंसी में निवेश पर दस गुना मुनाफे का लालच देकर साइबर ठगों ने युवक से 38.74 लाख रुपये खातों में जमा करा लिए। रकम निकालने के लिए 28 लाख और मांगे। ठगी का अहसास होने पर पीड़ित ने थाना साइबर क्राइम में प्राथमिकी दर्ज कराई है। पुलिस आरोपियों के बारे में जानकारी कर रही है।
विज्ञापन


सेठ गली निवासी राजीव यादव कारोबारी हैं। उन्होंने साइबर क्राइम थाना पुलिस से शिकायत की थी। बताया था कि एक माह पूर्व उनके व्हाट्सएप पर अनजान नंबर से यूएसडीटी (क्रिप्टो करेंसी) की ऑनलाइन ट्रेडिंग पर अच्छे मुनाफे संबंधित संदेश आया। उनके हां करने पर साइट से जुड़े ग्रुप में जोड़ लिया गया। पहले 10 हजार रुपये निवेश करने पर लाभ दिखाया गया। इसके बाद एक लाख रुपये का ट्रेड और पांच दिन का कॉन्ट्रैक्ट कराया गया। आरोप है कि कमीशन के नाम पर आरटीजीएस व यूपीआई से कुल 37,64,540 रुपये जमा करा लिए गए। इस तरह कुल 38,74,540 रुपये आरोपियों के पास चले गए।
विज्ञापन


रकम वापसी का समय आने पर उन्होंने रुपये खाते में ट्रांसफर करने चाहे तो ग्रुप में जुड़े कथित अनीस मैथ्यू ने बहाने बनाकर रकम निकालने के लिए 28 लाख रुपये और जमा करने को कहा। इसके बाद उन्हें ठगी का अहसास हुआ और उन्होंने प्राथमिकी दर्ज कराई। इंस्पेक्टर साइबर क्राइम थाना ने बताया कि खातों और नंबरों की जानकारी कर आरोपियों की तलाश के प्रयास किए जा रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन





 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed