फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   Businessman died in road accident from bike crush on Ganjandvara Bhargain route

कासगंजः बाइकों की आमने-सामने भीषण भिड़ंत में सराफ की मौत, परिजनों में मचा कोहराम

Fri, 05 Jul 2019 12:06 AM IST
Abhishek Saxena न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कासगंज
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कासगंज Published by: Abhishek Saxena Updated Fri, 05 Jul 2019 12:06 AM IST
विज्ञापन
Businessman died in road accident from bike crush on Ganjandvara Bhargain route
बाइक हादसे में मारे गए सराफ के परिजन विलाप करते हुए - फोटो : अमर उजाला
गंजडुंडवारा-भरगैन मार्ग पर दो बाइकें आपस में टकरा गई। जिसमें सराफा कारोबारी की अस्पताल ले जाते समय मौत हो गई। वहीं दूसरे घायल को अस्पताल में भर्ती कराया गया। कारोबारी की मौत से परिजनों में कोहराम मच गया। 
विज्ञापन


हादसे में मौत का शिकार मोहल्ला नानक बक्स निवासी सराफा कारोबारी श्रीमोहन वर्मा (55) पुत्र सियाराम वर्मा हुए। वह भरगैन में सराफा का कारोबार करते थे और दुकान बंद कर बुधवार को बाइक से गंजडुंडवारा आ रहे थे।
विज्ञापन


पेट्रोल पंप के समीप उनकी बाइक सामने से आ रहे बाइक सवार महाराम पुत्र गोविंद निवासी ग्राम चिरौला की बाइक से टकरा गई। जिससे दोनों ही गंभीर घायल हो गए। दोनों को अस्पताल में भर्ती कराया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

डॉक्टर ने सराफा कारोबारी की स्थिति गंभीर देखते हुए उसे जिला अस्पताल रेफर कर दिया। परिजन कारोबारी को लेकर जिला अस्पताल आ रहे थे, लेकिन रास्ते में ही कारोबारी ने दम तोड़ दिया। घटना की जानकारी होने पर अन्य कारोबारी एवं आस-पास के लोग मौके पर पहुंचे।

कारोबारियों ने साथी की मौत पर शोक जताकर उन्हें श्रद्धांजलि दी। गंजडुंडवारा एवं भरगैन में शोक में सराफा कारोबार बंद रहा। शोक श्रद्धांजलि में मोतीलाल वर्मा, देवेंद्र वर्मा, नरेशचंद्र वर्मा, प्रमोद वर्मा, केशव सोलंकी, रामवीर वर्मा, संजीव वर्मा, अनिल वर्मा, चंद्रप्रकाश गुप्त, सत्यनरायन गुप्त, संजय गुप्त, ओमदतत वर्मा, अतुल गुप्ता, अजय अग्रवाल, प्रफुल्ल जैन, सोनू वर्मा, रिंकू वर्मा, सुभाष वर्मा, शिवम वर्मा आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed