फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   businessman did not pay after ordering goods worth eight lakh from firm in Agra

Agra News: व्यापारी ने फर्म से मंगाया आठ लाख का माल, हड़प गया पैसे; अब पुलिस ढूंढ रही

Thu, 18 May 2023 11:16 AM IST
भूपेन्द्र सिंह अमर उजाला ब्यूरो, आगरा
अमर उजाला ब्यूरो, आगरा Published by: भूपेन्द्र सिंह Updated Thu, 18 May 2023 11:16 AM IST
सार

आगरा में व्यापारी ने फर्म से आठ लाख का माल मंगाया और पैसे हड़प गया। पीड़ित ने आरोपी के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया है। अब पुलिस उसे ढूंढ रही है। 

विज्ञापन
businessman did not pay after ordering goods worth eight lakh from firm in Agra
Agra News: व्यापारी ने फर्म से मंगाया आठ लाख का माल, हड़प गया पैसे; अब पुलिस ढूंढ रही - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

उत्तर प्रदेश के आगरा में व्यापारी ने एक फर्म से आठ लाख रुपये का माल मंगाया। इसके बाद फर्म का पैसा हड़प गया। पैसा न मिलने पर पीड़ित ने  व्यापारी के खिलाफ रकम नहीं देने का केस दर्ज कराया है। बताया कि व्यापारी ने थोक विक्रेता से आटा, सूजी, मैदा, चीनी आदि खरीदकर भुगतान नहीं किया। रकम मांगने पर धमकी दे रहा है।

विज्ञापन

ये सामान मंगाया और पैसे नहीं दिए

मामला छत्ता थाना क्षेत्र के मोतीगंज का है। यहां के निवासी राजीव अग्रवाल की रमाशंकर अग्रवाल एंड कंपनी के नाम से फर्म है। वह आटा, मैदा, सूजी, बेसन, चीनी के थोक विक्रेता हैं। उन्होंने पुलिस को बताया कि उनकी फर्म से सेवला जाट स्थित श्रीराम कांप्लेक्स में संचालित मित्तल स्टोर के मालिक अरुण मित्तल माल खरीदते थे।

विज्ञापन

पैसे मांगने पर दे रहा दजान से मारने की धमकी 

अरुण मित्तल ने फरवरी से मार्च तक 8,07,501 रुपये के माल का ऑर्डर दिया। फर्म को तय समय पर भुगतान नहीं किया। 22 अप्रैल को रकम वापस मांगने पर अरुण मित्तल ने जान से मारने की धमकी दी। मामले में राजीव अग्रवाल ने पुलिस आयुक्त से शिकायत की। इस पर थाना छत्ता में धोखाधड़ी, अमानत में खयानत, गाली-गलौज और जान से मारने की धमकी का केस दर्ज किया गया है।

विज्ञापन
विज्ञापन

आठ लाख की धोखाधड़ी का है मामला 

उधर, पुलिस ने आरोपी व्यापारी से बात की। उन्होंने बताया कि आरोप गलत हैं। वह राजीव अग्रवाल से माल नहीं खरीदते हैं। इस कारण रंजिश मान गया है। उन्होंने केस दर्ज कराया है। राजीव के खिलाफ पूर्व में हत्या का मुकदमा दर्ज हुआ था। वह जेल गया था। थाना प्रभारी का कहना है कि मामला आठ लाख की धोखाधड़ी का है।

वाटरवर्क्स पर हुई थी घटना

वाटरवर्क्स पर 7 दिसंबर 2019 को घटना हुई थी। कमला नगर निवासी कपड़ा व्यापारी राहुल अग्रवाल की हत्या हुई थी। थाना हरीपर्वत में केस दर्ज किया गया था। पुलिस ने बताया था कि कार के आगे स्कूटर आने पर विवाद हुआ था। कार सवार राजीव अग्रवाल ने गोली मारकर राहुल की हत्या कर दी। आरोपी राजीव को पुलिस ने जेल भेजा था।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed