फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   Buses going in elections increased problems of passengers

चुनाव में गई बसें यात्रियों की बढ़ी दिक्कतें

Mon, 20 Jun 2022 10:45 PM IST
Agra Bureau आगरा ब्यूरो
Updated Mon, 20 Jun 2022 10:45 PM IST
विज्ञापन
Buses going in elections increased problems of passengers
कासगंज में रोडवेज बसों का इंतजार करते यात्री - फोटो : KASGANJ
कासगंज। रामपुर में सांसद के लिए होने वाले उप चुनाव के लिए होमगार्डस को लेकर 9 बसें सोमवार को रवाना हो गईं। इससे मार्ग पर बसों की संख्या घट गई। घंटों इंतजार के बाद भी यात्रियों को बसें नहीं मिल सकी। बसों के इंतजार में यात्री भटकते रहे।
विज्ञापन

संसदीय क्षेत्र रामपुर में 23 जून को उपचुुनाव होना है। इस चुुनाव के लिए जिला से 390 होमगार्डस को चुनाव ड्यूटी पर भेजा गया है। इन होमगार्डस को लेकर रोडवेज की 9 बसें सोमवार को सुबह ही रामपुर के लिए रवाना हो र्गइं।
विज्ञापन

डिपो के पास पहले से ही बसों की कमी है। बसों की कमी हो जाने से यात्रियों को काफी दिक्कतें हो गई। एटा, आगरा, दिल्ली आदि मार्गों पर बसों का संचालन कम होने से यात्री परेशान दिखे।
विज्ञापन
विज्ञापन

आवश्यक कार्य से आगरा जाना है। बस का इंतजार करते हुए एक घंटा हो चुका है, लेकिन बस नहीं मिल पा रही। जिससे देर हो रही है। - बबलू, यात्री
एटा जाने के लिए दो घंटे से बस का इंतजार कर रहा हूं, लेकिन अभी तक बस नहीं आई है। पता नहीं कितनी देर और इंतजार करना पड़ेगा। - हरी किशोर, यात्री
बसों के चुनाव में जाने के बाद भी यात्रियों को दिक्क्तें नहीं होने दी जा रही। जिस मार्ग पर यात्रियों की भीड़ निकल रही है उस मार्ग पर बसों को भेजकर व्यवस्था बनाई जा रही है। - ब्रजेश कुमार, बस संचालन प्रभारी
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed