फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   Bus Tyre Burst And Catch Fire On Yamuna Expressway Mathura Goes To Delhi

यमुना एक्सप्रेसवे पर यात्रियों से भरी बस का टायर फटा, जानिये कैसे बची जान

Fri, 08 Nov 2019 12:08 AM IST
Abhishek Saxena न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मथुरा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मथुरा Published by: Abhishek Saxena Updated Fri, 08 Nov 2019 12:08 AM IST
विज्ञापन
Bus Tyre Burst And Catch Fire On Yamuna Expressway Mathura Goes To Delhi
यमुना एक्सप्रेसवे - फोटो : अमर उजाला
यमुना एक्सप्रेस-वे पर गुरुवार की सुबह चार बजे चलती बस का टायर फटने से उसमें आग लग गई। इसे देख यात्रियों में अफरातफरी मच गई। इस दौरान बस रुकते ही यात्री अपनी जान बचाने के लिए कूदकर सुरक्षित जगह पर भागने लगे।
विज्ञापन


ये भी पढ़ें: अयोध्या मामला: मथुरा में धारा 144 लागू, प्रमुख धार्मिक स्थलों पर कड़ी सुरक्षा व्यवस्था
विज्ञापन


मौके पर पहुंची पुलिस ने टायर में लगी आग को पानी डालकर बुझाया। बस में 50 यात्री सफर कर रहे थे। सौभाग्य से इस दौरान सभी यात्री सुरक्षित रहे। यमुना एक्सप्रेसवे पर टूरिस्ट बस औरैया से दिल्ली जा रही थी।
विज्ञापन
विज्ञापन


ये भी पढ़ें: कूड़ा जलाने वालों पर होगी कड़ी कार्रवाई, नगर निगम की 'स्पेशल टीम' कर रही निगरानी

जब बस माइल स्टोन 63 के समीप पहुंची तभी उसका आगे का टायर तेज आवाज के साथ फट गया। इसे सुनकर यात्रियों में अफरातफरी मच गई। इस दौरान कुछ यात्रियों ने खिड़की से झांक कर बाहर देखा तो बस के आगे के बाईं ओर के टायर में आग लगी हुई थी। उन्होंने शोर मचाना शुरू कर दिया।

 

इस दौरान चालक बबलू ने किसी तरह बस रोक दिया। बस रुकते ही यात्री अपनी जान बचाने के लिए सुरक्षित स्थान की ओर भागने लगे। वहीं, कुछ तो खिड़कियों से भी कूद गए।

ये भी पढ़ें: अयोध्या मामला: शहर की सड़कों पर उतरी पुलिस, एडीजी ने लिया सुरक्षा व्यवस्था का जायजा

घटना की सूचना मिलते ही मौके पर यमुना एक्सप्रेसवे की पीआरवी 2629 पहुंच गई। आग बुझाने में जुट गई। टायर में लगी आग पर जैसे तैसे काबू पाया। आग बुझाने के बाद 40 मिनट बाद बस में दूसरा टायर लगाकर गंतव्य को रवाना किया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed