फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   Bus trips to be increased on Raksha Bandhan.

Agra News: रक्षाबंधन पर बढ़ाए जाएंगे बसों के फेरे

Fri, 14 Aug 2026 02:39 AM IST
आगरा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा
संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा Updated Fri, 14 Aug 2026 02:39 AM IST
विज्ञापन
Bus trips to be increased on Raksha Bandhan.
आगरा। रक्षाबंधन पर यात्रियों की भीड़ की संभावना को देखते हुए रोडवेज प्रबंधन ने बसों के फेरे बढ़ाने की तैयारी की है। इसके लिए 26 से 31 अगस्त तक विशेष प्रोत्साहन योजना लागू होगी। 1800 किमी संचालन पर चालक-परिचालक को 1200 रुपये इंसेंटिव मिलेगा। 1800 किमी से अधिक संचालन करने पर प्रत्येक अतिरिक्त किमी के लिए 55 पैसे मिलेंगे।
विज्ञापन

चालक-परिचालक को योजना अवधि में 64 प्रतिशत से अधिक लोड फैक्टर रखना होगा। क्षेत्रीय प्रबंधक बीपी अग्रवाल ने बताया कि डिपो और क्षेत्रीय कार्यशाला के तकनीकी कर्मचारियों को छह दिन उपस्थित रहने पर 500 रुपये एकमुश्त मिलेंगे। कार्यशाला श्रमिकों और बस स्टेशनों के कर्मचारियों को भी योजना का लाभ मिलेगा। 27 अगस्त से 1 सितंबर तक बस उपयोगिता कम होने पर इंसेंटिव नहीं मिलेगा।
विज्ञापन

उन्होंने बताया कि लंबी दूरी के रूट पर बसों के फेरे बढ़ाने के साथ 100 किलोमीटर के रूट पर करीब पांच फेरे बढ़ाने की तैयारी है। लोकल रूटों पर पांच-पांच फेरे बढ़ाए जाएंगे। अलीगढ़, मथुरा, इटावा, मैनपुरी, शिकोहाबाद, कासगंज, एटा और फर्रुखाबाद तथा लंबी दूरी में लखनऊ, कानपुर, दिल्ली, नोएडा, बरेली, सहारनपुर और देहरादून के लिए बसों की संख्या बढ़ाने की योजना है।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed