फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   Bus rams into truck parked from behind on Agra Lucknow Expressway 23 passengers injured in agra

Accident: आगरा लखनऊ एक्सप्रेस-वे पर खड़े ट्रक में पीछे से घुसी बस, 23 यात्री घायल; अयोध्या से लौट रहे थे

Tue, 09 Apr 2024 08:30 AM IST
धीरेन्द्र सिंह अमर उजाला न्यूज नेटवर्क, आगरा
अमर उजाला न्यूज नेटवर्क, आगरा Published by: धीरेन्द्र सिंह Updated Tue, 09 Apr 2024 08:30 AM IST
सार

अयोध्या से दर्शन करके लौट रहे हरियाणा के यात्रियों की बस आगरा लखनऊ एक्सप्रेस-वे पर खड़े ट्रक में पीछे से घुस गई। बताया गया है कि चालक को नींद की झपकी आने से ये हादसा हुआ। सूचना पर पहुंची पुलिस ने घायल यात्रियों को तत्काल ही उपचार के लिए अस्पताल में भर्ती कराया है। 
 

विज्ञापन
Bus rams into truck parked from behind on Agra Lucknow Expressway 23 passengers injured in agra
आगरा लखनऊ एक्सप्रेस-वे पर खड़े ट्रक में पीछे से घुसी बस - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

आगरा के थाना फतेहाबाद क्षेत्र के अंतर्गत आगरा लखनऊ एक्सप्रेसवे पर किलोमीटर 29 पर बस खड़े ट्रक में घुस गई। यमुना नगर, हरियाणा के श्रद्धालुओं की बस अयोध्या दर्शन के बाद लौटते समय मंगलवार तड़के आगरा लखनऊ एक्सप्रेस-वे पर खड़े ट्रक में पीछे से जा घुसी। हादसे में बस सवार 23 श्रद्धालु घायल हो गए। 5 लोगों की हालत खराब है। हादसे की वजह चालक को झपकी लगना बताया जा रहा है। गंभीर घायलों को आगरा भेजा गया है।

विज्ञापन

पुलिस के मुताबिक सोमवार की रात करीब 2:30 बजे अयोध्या से निजी बस हरियाणा के यमुना नगर जा रही थी। बस में करीब 55 श्रद्धालु सवार थे। बस थाना फतेहाबाद क्षेत्र में आगरा लखनऊ एक्सप्रेस-वे के किलोमीटर 29 पर के पास खड़े ट्रक में पीछे से जा टकराई। हादसे से बस सवार लोगों में चीखपुकार मच गई।

सूचना पर फतेहाबाद थाना पुलिस के साथ ही यूपीडा के सुरक्षा अधिकारी राधामोहन द्विवेदी भी मौके पर पहुंचे। घायलों को बस से निकालकर सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र फतेहाबाद में भर्ती कराया। अन्य सवारियों को दूसरी बस से भेजा गया। पुलिस ने ट्रक को कब्जे में ले लिया है।

विज्ञापन
विज्ञापन

ये हुए घायल

हादसे में जसविंदर सिंह, गौरव, सुभाष चंद्र, रितिक, अतर सिंह, प्रेमचंद, आशा रानी निवासीगण यमुनानगर, हरियाणा, सचिन, मोहित, सुदोष पत्नी बलदेव, सीमा पत्नी अनिल, रितु राणा पत्नी विजय प्रताप निवासी करनाल, हरियाणा, संतोष, सरोज पत्नी राजपाल, राजरानी पत्नी ओमप्रकाश, सीमा शर्मा पत्नी सुशील, कैलाशो देवी पत्नी सुभाष चंद्र निवासी अंबाला, सुभाष चंद्र, अनीता पत्नी सुभाष चंद्र निवासी कुरुक्षेत्र हरियाणा, मुस्कान पुत्री नीरज निवासी सहारनपुर, प्रमिला पत्नी ऋषि पाल निवासी पंचकूला हरियाणा, मंजू पत्नी नीरज निवासी सहारनपुर, सुनीता पत्नी अशोक कुमार निवासी चंडीगढ़ समेत 23 लोग घायल हो गए।

इनकी हालत गंभीर

सीमा शर्मा निवासी अंबाला, चालक मोहित निवासी करनाल, गौरव निवासी यमुनानगर, सुभाष चंद्र और अनीता पत्नी सुभाष चंद्र निवासी कुरुक्षेत्र की हालत गंभीर होने पर एसएन मेडिकल कॉलेज आगरा में भर्ती कराया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed