फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   Bus overturns in ditch due to tire burst female conductor dies Half a dozen passengers injured

Etah: टायर फटने से खाई में पलटी बस, महिला परिचालक की मौत; आधा दर्जन सवारियां घायल

Tue, 02 Apr 2024 09:37 AM IST
धीरेन्द्र सिंह संवाद न्यूज एजेंसी, एटा
संवाद न्यूज एजेंसी, एटा Published by: धीरेन्द्र सिंह Updated Tue, 02 Apr 2024 09:37 AM IST
सार

दिल्ली सवारियां लेकर जा रही फर्रुखाबाद डिपो की बस खाई में पलट गई। हादसे में महिला परिचालक की मौत हो गई। वहीं आधा दर्जन से अधिक सवारियां घायल हो गईं।
 

विज्ञापन
Bus overturns in ditch due to tire burst female conductor dies Half a dozen passengers injured
फर्रुखाबाद डिपो की रोडवेज बस खाई में पलट गई - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

उत्तर प्रदेश के एटा जिले में दिल्ली जा रही फर्रुखाबाद डिपो की रोडवेज बस खाई में पलट गई। फर्रुखाबाद से यात्रियों को लेकर दिल्ली जा रही फर्रुखाबाद डिपो की बस पिकअप बचाने में बेकाबू होकर खाई में उतरकर पेड़ से टकरा गई। महिला परिचालक की मौके पर ही मौत हो गई। वहीं बस में बैठे 12 लोग घायल हुए हैं। सूचना पर पहुंची पुलिस ने घायलों को अस्पताल भिजवाया।
विज्ञापन


फर्रुखाबाद डिपो की बस सोमवार रात यात्रियों को लेकर दिल्ली जा रही थी। रास्ते में जैथरा थाना क्षेत्र के अंतर्गत मोर्चा और अंगरैया गांव के बीच सामने से आ रही एक मैक्स पिकअप को बचाने के चक्कर में रात करीब 10:30 बजे अनियंत्रित होकर सड़क के दूसरी ओर खाई में उतर गई और एक पेड़ से टकराकर रुक गई।
विज्ञापन


बस के अचानक खाई में उतरने और एक ओर झुककर पेड़ से टकराने से कई यात्रियों के चोटें आईं। सबसे अधिक चोटें बस की परिचालक रेखा (49) को आईं। जिसके बस के अंदर ही मौत हो गई। मृतका के शव का मंगलवार को पोस्टमार्टम कराया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

मृतक आश्रित कोटे में मिली थी नौकरी

फर्रुखाबाद जिले के थाना फतेहगढ़ गांव नगला दीना भोलेपुर निवासी महिला रेखा को मृतक आश्रित कोटे में नौकरी मिली थी। इसके पति ज्ञानेंद्र सिंह भी रोडवेज में परिचालक के पद पर कार्यरत थे। 2008 में उनकी भी एक सड़क हादसे में जान गई थी। जिसके बाद रेखा को नौकरी मिल गई थी।

मामले की जांच कराई जा रही है। हादसे की स्पष्ट वजह पता की जा रही है। फिलहाल कुछ भी कहना जल्दबाजी होगी। -सुधांशु शेखर, सीओ अलीगंज
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed