फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   bus

दो पर्व फिर भी नहीं निकल रहे यात्री, 50 बसों का ही हो पा रहा संचालन

Sat, 01 Aug 2020 11:03 PM IST
Agra Bureau आगरा ब्यूरो
Updated Sat, 01 Aug 2020 11:03 PM IST
विज्ञापन
bus
कासगंज। बकरीद और रक्षाबंधन पर भी सवारियां नहीं निकल रहीं हैं। इससे परिवहन विभाग की आय प्रभावित हो रही है। प्रतिदिन औसतन 50 बसों का ही संचालन हो पा रहा है। हालात यह हैं कि चालकों परिचालकों को सवारियों के लिए इंतजार करना पड़ रहा है।
विज्ञापन

बकरीद व रक्षाबंधन पर पिछले वर्षों में नौकरी पेशा लोग महानगरों से अपने घरों में पर्व मनाने आते थे। रक्षाबंधन पर बहने भी भाईयों को राखियां बांधने जाती थीं। इसी के चलते परिवहन विभाग भी चालकों व परिचालकों को प्रोत्साहन देने के लिए स्कीम लागू करती थी। ताकि अधिक से अधिक यात्रियों को विभाग की इनकम बढ़ाई जा सके।
विज्ञापन

इसके लिए अतरिक्त बसें भी लगाई जाती थी। लेकिन इस बार जो बसें हैं उन्हीं का संचालन नहीं हो पा रहा है। रोडवेज की 74 में से महज 50 बसों का ही संचालन किया जा पा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

कोरोना महामारी के चलते यात्रियों की संख्या कम निकल रही हैं। अनलॉक होने के बाद भी औसत 50 बसों का संचालन हो रहा है। पर्व पर भी यात्रियों की संख्या कम रही हैँ। यात्रियों की संख्या बढ़ती हैं तो उसके लिए भी पूरी तैयारी है। - संजीव कुमार यादव, एआरएम कासगंज।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed