{"_id":"61c6d0efe1bdf76d33584dd7","slug":"bus-full-of-passengers-overturned-on-govardhan-road-in-mathura","type":"story","status":"publish","title_hn":"मथुरा: यात्रियों से भरी राजस्थान रोडवेज बस अनियंत्रित होकर खाई में पलटी, सात यात्री घायल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मथुरा: यात्रियों से भरी राजस्थान रोडवेज बस अनियंत्रित होकर खाई में पलटी, सात यात्री घायल
Sat, 25 Dec 2021 01:36 PM IST
मुकेश कुमार
अमर उजाला नेटवर्क, मथुरा
अमर उजाला नेटवर्क, मथुरा
Published by: मुकेश कुमार
Updated Sat, 25 Dec 2021 01:36 PM IST
सार
मथुरा के गोवर्धन मार्ग पर शनिवार दोपहर को अड़ींग नहर किनारे राजस्थान परिवहन निगम की बस अनियंत्रित होकर पलट गई। हादसे में करीब सात यात्री घायल हो गए।
विज्ञापन
बस से बाहर निकलते यात्री
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
मथुरा में यात्रियों से भरी राजस्थान रोडवेज की बस मथुरा-गोवर्धन मार्ग पर अड़ींग नहर के निकट अनियंत्रित होकर गहरी खाई में पलट गई। बस में 45 यात्री सवार थे। यात्रियों में चीख-पुकार मचते ही ग्रामीण और राहगीर घटनास्थल पर पहुंच गए। उन्होंने बस में फंसे यात्रियों को निकालकर अस्पताल में भर्ती कराया। हादसे में दो महिलाओं सहित सात लोगों को गंभीर हालात में अस्पताल भर्ती कराया है। 18 यात्रियों को चोटें आई हैं।
विज्ञापन
शनिवार दोपहर यात्रियों से भरी राजस्थान रोडवेज की अलवर डिपो की बस मथुरा से गोवर्धन की ओर जा रही थी। बस अड़ींग नहर के पुल पर चढ़ते समय अनियंत्रित होकर गहरी खाई में पलट गई। सूचना पर पहुंची पुलिस ने घायलों को सीएचसी गोवर्धन में भर्ती कराया।
विज्ञापन
हादसे में शिवानी (18), आयुष (16), चंचल (32) मथुरा, अमीचंद (60) मथुरा, विनोद (61), राजू (22) निवासी बहज, संगीता कोटा राजस्थान घायल हुए हैं। चौकी इंचार्ज राकेश गिरी ने बताया कि बस का ओवरटेक करने पर पलटना प्रतीत हो रहा है। चालक-परिचालक मौके पर नहीं मिले। घायलों को अस्पताल में भर्ती कराया है।
विज्ञापन