{"_id":"654c8fd892ed26a0090edcb5","slug":"bus-filled-with-thirty-school-children-overturned-in-agra-fortunately-children-were-not-injured-2023-11-09","type":"story","status":"publish","title_hn":"Agra: तीस स्कूली बच्चों से भरी बस पलटी, मची चीख पुकार; चालक मोबाइल पर कर रहा था बात... उसी समय हुआ हादसा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Agra: तीस स्कूली बच्चों से भरी बस पलटी, मची चीख पुकार; चालक मोबाइल पर कर रहा था बात... उसी समय हुआ हादसा
Thu, 09 Nov 2023 01:22 PM IST
भूपेन्द्र सिंह
अमर उजाला, आगरा
अमर उजाला, आगरा
Published by: भूपेन्द्र सिंह
Updated Thu, 09 Nov 2023 01:22 PM IST
सार
आगरा में तीस स्कूली बच्चों से भरी बस पलट गई। मौके पर चीख पुकार मच गई। हादसे के समय चालक मोबाइल पर कर रहा था।
विज्ञापन
Agra: तीस स्कूली बच्चों से भरी बस पलटी, मची चीख पुकार
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
उत्तर प्रदेश के आगरा में ब्रहस्पतिवार सुबह बच्चों से भरी स्कूली बस पलट गई। हादसे के बाद मौके पर चीख पुकार मच गई। लोगों ने देखा तो भागकर पहुंचे। स्थानीय लोगों की मदद से बच्चों को बाहर निकाला गया। गनीमत रही कि बच्चे सुरक्षित हैं। किसी को अधिक चोट नहीं लगी है।
विज्ञापन
हादसा बरहन थाना क्षेत्र में हुआ। यहां यूशुफपुर स्थित आरएलडी पब्लिक स्कूल की बस गांव से तीस बच्चों को लेकर स्कूल जा रही थी। बरहन कस्बा के निकट सुबह करीब सात बजे बस सड़क किनारे रखी करब से टकराकर पलट गई। हादसे के बाद बच्चे चीख पड़े। चीख पुकार सुनकर आसपास के लोग भागकर पहुंचे।
विज्ञापन
यह भी पढ़ेंः- UP: पत्नी के साथ पराए मर्द को देख पति का खौल उठा खून, खेत में दौड़ाकर दी ऐसी मौत... देखने वालों की कांप गई रूह
विज्ञापन
लोगों ने बच्चों को बस से बाहर निकाला। घटना की सूचना बच्चों के घरवालों को दी गई। सूचना पर परेशान परिजन भी मौके पर पहुंच गए। वह बच्चों को अपने साथ ले गए। बच्चों ने बताया कि हादसे के समय चालक मोबाइल पर बात कर रहा था।