फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   Bus crushed bike rider, one youth died, had to give police recruitment exam on Saturday

Agra News: बस ने रौंदे बाइक सवार, एक युवक की मौत, शनिवार को देनी थी पुलिस भर्ती परीक्षा

Fri, 23 Aug 2024 10:29 PM IST
आगरा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा
संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा Updated Fri, 23 Aug 2024 10:29 PM IST
विज्ञापन
Bus crushed bike rider, one youth died, had to give police recruitment exam on Saturday
किशनी (मैनपुरी)। थाना क्षेत्र में विधूना मार्ग गांव खड़सरिया के पास एक बाइक पर सवार दो युवकों को प्राइवेट बस ने टक्कर मार दी। हादसे मेंं इटावा निवासी एक युवक की मौके पर ही मौत हो गई। वहीं साथी गंभीर रूप से घायल हो गया। पुलिस ने सीएचसी में भर्ती कराया। वहां से गंभीर हालत को देखते हुए मेडिकल कॉलेज सैफई रेफर कर दिया गया। मृतक के पिता ने बस चालक के विरुद्ध रिपोर्ट दर्ज कराई है।
विज्ञापन

जनपद इटावा के थाना सैफई क्षेत्र के गांव मधइयापुर निवासी अजय कुमार (30) शुक्रवार को बड़े भाई से बाइक की चाबी लेकर घर से निकला था। वह कह गया था कि 10 मिनट में लौट कर आ जाएगा। इसके बाद वह गांव निवासी साथी राम कुमार राठौर के साथ बाइक से किशनी क्षेत्र में आ गया। दोपहर के समय बाइक जब थाना क्षेत्र में विधूना मार्ग पर गांव खड़सरिया के पास पहुंची। तभी मार्ग से गुजर रही प्राइवेट बस ने बाइक सवारों को टक्कर मार दी। हादसे में अजय की घटनास्थल पर ही मौत हो गई। वहीं साथी राम कुमार गंभीर रूप से घायल हो गया।
विज्ञापन

आक्रोशित लोगों ने घटनास्थल पर जाम लगाने की कोशिश की। मौके पर पहुंची पुलिस ने लोगों को समझाकर शांत कराने के साथ ही घायल को उपचार के लिए सीएचसी में भर्ती कराया। वहां से मेडिकल कॉलेज सैफई रेफर कर दिया गया। पुलिस ने अजय के शव को पोस्टमार्टम के लिए जिला मुख्यालय स्थित मोर्चरी में रखवाया। मृतक के पिता सत्य नारायण यादव ने प्राइवेट बस चालक के खिलाफ किशनी थाने में मुकदमा दर्ज कराया है।
विज्ञापन
विज्ञापन


शनिवार को थी पुलिस भर्ती की परीक्षा
मृतक अजय कुमार पुलिस भर्ती की तैयारी कर रहा था। शनिवार को लखनऊ में उसे पुलिस भर्ती परीक्षा देने के लिए जाना था। लेकिन शुक्रवार को हुए हादसे में जान चली गई। अजय की मौत के बाद परिजन का रो-रोकर बुरा हाल है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed