फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   Bus breaks down on Bhagwan Talkies flyover, causes traffic jam for an hour

Agra News: भगवान टॉकीज फ्लाईओवर पर बस खराब, एक घंटे लगा रहा जाम

Sat, 08 Nov 2025 02:54 AM IST
आगरा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा
संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा Updated Sat, 08 Nov 2025 02:54 AM IST
विज्ञापन
Bus breaks down on Bhagwan Talkies flyover, causes traffic jam for an hour
भगवान टॉकीज फ्लाईओवर पर बस के खराब होने से लगा जाम - फोटो : samvad
आगरा। आगरा-मथुरा हाईवे के भगवान टॉकीज फ्लाईओवर पर शुक्रवार सुबह सवारियों से भरी इलेक्ट्रिक
विज्ञापन

बस खराब हो गई। इससे हाईवे पर वाहनों की लाइन लग गई। खंदारी सर्विस रोड पर भी यातायात प्रभावित हो गया। इसमें भारी वाहनाें के साथ स्कूल बस और एंबुलेंस भी फंस गई। करीब एक घंटे तक वाहनों को रेंग-रेंग कर निकलना पड़ा।

सुबह करीब 10:45 पर यूपी रोडवेज की इलेक्ट्रिक बस मथुरा की ओर से रामबाग की तरफ जा रही थी। उसमें करीब 12 से अधिक सवारियां सवार थीं। बस भगवान टॉकीज फ्लाईओवर पर चढ़ते समय खराब हो गई। थोड़ी देर इंतजार के बाद सवारी बस से उतरकर जाने लगीं। उन्होंने दूसरे वाहनों में बैठना शुरू कर दिया। बस खराब होने से हाईवे की एक लेन घिर गई। इससे रास्ता अवरुद्ध होने लगा। धीरे-धीरे वाहनों की लाइन भगवान टॉकीज से खंदारी फ्लाईओवर तक लग गई। इससे सर्विस रोड पर भी जाम लगा गया। एक घंटे बाद इलेक्ट्रिक बस ठीक की जा सकी, जब यातायात सुचारू हो सका।
विज्ञापन




गुरुद्वारा के पास नए कट पर लगाए बैरियर
गुरुद्वारा गुरु का ताल के पास बाइक शोरूम के सामने खोले गए नए कट की वजह से जाम लग रहा था। वाहनों के मुड़ने के दाैरान वाहन फंस रहे थे। इसको देखते हुए पुलिस ने शुक्रवार को कट पर बैरियर लगा दिए। इससे चार पहिया वाहन नहीं निकल पा रहे थे। हालांकि खंदारी से सिकंदरा की तरफ आ रहे दो पहिया वाहन जरूर मुड़ रहे हैं। इस दाैरान पुलिस के साथ ही मेट्रो के मार्शल भी माैजूद रहे। वह दो पहिया वाहनों को निकलवा रहे थे।
विज्ञापन
विज्ञापन




पंचकुइयां पर भी लगा जाम
दोपहर में दो बजे स्कूलों की छुट्टी के बाद स्कूली वाहनों के निकलने की वजह से पंचकुइयां चाैराहे पर वाहनों की लाइन लग गई। पुलिसकर्मी वाहनों को निकाल रहे थे। तहसील और कोठी मीना बाजार की तरफ जाने वाले मार्ग पर वाहन फंसे रहे।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed