फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   Bus batteries stolen from Roadways workshop on Karhal Road

Mainpuri: रोडवेज के वर्कशाॅप में घुस गए चोर...रात में पार किया ये सामान, सुबह पहुंचे कर्मचारियों के उड़े होश

Sun, 04 May 2025 11:01 PM IST
आगरा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, मैनपुरी
संवाद न्यूज एजेंसी, मैनपुरी Updated Sun, 04 May 2025 11:01 PM IST
सार

चोरों ने रोडवेज के वर्कशाॅप में सेंध लगा दी। रात में घुसे चोर वर्कशाॅप से बैटरी चोरी कर ले गए। सुबह जब कर्मचारी पहुंचे तो अंदर का नजारा देख होश उड़ गए। पुलिस को सूचना दी गई।

विज्ञापन
Bus batteries stolen from Roadways workshop on Karhal Road
रोडवेज वर्कशाॅप में चोरी - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

मैनपुरी के करहल रोड स्थित रोडवेज के वर्कशाॅप में शनिवार देर रात चोरों ने बसों की बैटरियां चोरी कर लीं। रविवार सुबह 5 बसों से 10 बैटरी चोरी हाेने की जानकारी पर कर्मचारियों में अफरातफरी मच गई। सूचना पर पहुंची पुलिस ने पूछताछ की। चोरी की घटना के संबंध में सदर कोतवाली में तहरीर दी गई है। घटना के दौरान तैनात कर्मियों के नाम भी उपलब्ध कराए गए हैं। 
विज्ञापन


जिले में परिवहन निगम की डिपो कार्यशाला वर्कशॉप मैनपुरी से करहल जाने वाले मार्ग पर एफसीआई गोदाम के सामने संचालित है। शनिवार की रात को चोर वर्कशॉप के अंदर प्रवेश कर गए और वहां खड़ी 5 बसों से 10 बैटरियां चोरी कर ले गए। 
विज्ञापन

 

बैटरियों को बाहर ले जाने के लिए चोरों ने दीवार के सहारे रस्सी से बांध कर बाहर खींचा। रविवार सुबह जब चोरी के बारे में जानकारी हुई तो कर्मियों ने उच्चाधिकारियों को सूचना दी। पुलिस ने भी मौके पर पहुंच कर जानकारी जुटाई। कार्यालय के सीनियर फोरमैन अशोक कुमार ने कोतवाली में तहरीर दी। 

चोरी की घटना के दौरान तीन कर्मियों के नाम भी पुलिस को उपलब्ध कराए हैं। तहरीर मिलने के बाद पुलिस ने जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed