फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   bus accident on agra lucknow expressway due to fog in agra

एक्सप्रेस वे पर बड़ा हादसा, 40 फीट नीचे खाई में गिरी एसी बस, दो लोगों की मौत, 22 घायल

Mon, 13 Jan 2020 05:49 PM IST
मुकेश कुमार न्यूज डेस्क, अमर उजाला, आगरा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, आगरा Published by: मुकेश कुमार Updated Mon, 13 Jan 2020 05:49 PM IST
विज्ञापन
bus accident on agra lucknow expressway due to fog in agra
घटनास्थल पर खड़ी बस - फोटो : अमर उजाला
आगरा से लखनऊ जा रही आगरा फोर्ट डिपो की वॉल्वो बस सोमवार की सुबह आगरा-लखनऊ एक्सप्रेसवे पर फतेहाबाद के समीप टायर फटने से खड़े ट्रक में कोहरे के कारण टकराकर 40 फुट गहरी खाई में जा गिरी। 
विज्ञापन


हादसे में दो लोगों की मौत हो गई, जबकि 22 सवारियां घायल हो गईं। हादसे की सूचना लगते ही पुलिस तथा प्रशासन के अधिकारी यूपीडा की एंबुलेंस और क्रेन के साथ मौके पर पहुंचे। सभी घायलों को फतेहाबाद और आगरा के अस्पतालों में भर्ती कराया गया।
विज्ञापन


आगरा से सुबह सात बजे लखनऊ जा रही इस बस में 37 सवारियां और चालक-परिचालक समेत स्टॉफ के चार सदस्य थे। फतेहाबाद क्षेत्र के सिकरारा गांव के पास रात करीब 10:00 बजे एक्सप्रेस वे पर एक ट्रक टायर फटने के कारण खड़ा था। 
विज्ञापन
विज्ञापन

खड़े ट्रक से टकराकर खाई में गिरी

bus accident on agra lucknow expressway due to fog in agra
हादसे मे घायल यात्री - फोटो : अमर उजाला
कोहरे के कारण ट्रक दिखाई नहीं देने से वॉल्वो बस पीछे से जाकर टकराकर 40 फुट गहरी खाई में जाकर पलट गई। हादसे में साहिल पुत्र दिनेश निवासी सिकंदरा आगरा, दिनेश शाक्य पुत्र सोनपाल सिंह निवासी मथुरा की मौत हो गई। जबकि 22 लोग घायल घायल हो गए।

हादसे से यात्रियों में चीख-पुकार मच गई। दुर्घटनास्थल से करीब 400 मीटर दूर सिकरारा गांव के लोगों ने चीख-पुकार सुनी तो वे भागकर मौके पर पहुंचे। वहीं घटना की सूचना पर एसपीआरए पूर्वी प्रमोद कुमार एसडीएम एम. अरुन्मौली, सीओ प्रभात कुमार और थाने की फोर्स भी पहुंची।

आयुष, कृष्णवीर, विवेक, हेमेंद्र, अरविंद दुबे, मोहम्मद शफीक, कृष्णालाल, नम्रता, बरमेश्वर, उदयवीर सिंह, विकास शर्मा, अमित, मोहम्मद रिजवान, संकल्प शर्मा, गौरव शर्मा, विजेंद्र, महेश भरद्वाज, संजय मेहरा, सुनील सिंह चौहान, गिरीश, मुरली पांडे, चुनमुन, आकांक्षा, सुखविंदर घायल हैं। इनको अलग-अलग अस्पताल में भर्ती कराया गया। 

यूपीडा की लापरवाही से हुआ हादसा

लखनऊ की ओर जा रहा ट्रक रात 10 बजे खराब हुआ था। इसे एक्सप्रेसवे का संचालन कर रही यूपीडा के अधिकारियों ने नहीं देखा। ट्रक रातभर वहीं खड़ा रहा और कोहरे में दो लोगों का काल बन गया। 

लोगों का मानना है कि समय से ट्रक को हटवा दिया जाता, तो शायद हादसा रोका जा सकता था। मामले में यूपीडा के अधिकारी कुछ भी कहने से बच रहे हैं। वहीं एसडीएम फतेहाबाद ने यूपीडा के अधिकारियों को पत्र भेजकर मामले में स्पष्टीकरण मांगा है कि लापरवाही किस स्तर पर हुई है।

रोडवेज के आरएम मनोज त्रिवेदी के अनुसार हादसे के बाद घायलों को रोडवेज द्वारा तत्काल ही पांच पांच हजार रुपये की आर्थिक सहायता पहुंचाई गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed