{"_id":"5e4504b18ebc3ee5c77dbd1f","slug":"bus-accident-of-express-way-goes-delhi-to-bihar-list-of-death-passengers","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"फिरोजाबाद बस हादसाः आगरा-लखनऊ एक्सप्रेस वे पर मरने वालों की संख्या 14 हुई, 31 घायल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
फिरोजाबाद बस हादसाः आगरा-लखनऊ एक्सप्रेस वे पर मरने वालों की संख्या 14 हुई, 31 घायल
Thu, 13 Feb 2020 04:13 PM IST
Abhishek Saxena
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, फिरोजाबाद
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, फिरोजाबाद
Published by: Abhishek Saxena
Updated Thu, 13 Feb 2020 04:13 PM IST
विज्ञापन
हादसे का शिकार हुई बस
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बुधवार रात आगरा-लखनऊ एक्सप्रेस वे पर थाना नगला खंगर क्षेत्र में हुए भीषण हादसे में मरने वालों की संख्या 14 हो गई। बस में सवार 31 यात्री घायल हो हुए। घायलों का इलाज सैफई पीजीआई में चल रहा है। दिल्ली से बिहार जा रही स्लीपर कोच डबल डेकर बस एक्सप्रेस वे पर टायर फट जाने से ओवरटेक लेन पर खडे ट्रॉला में घुस गई थी। बस साइड से ट्रॉला में घुसी।
हादसा होते ही चीखपुकार मच गई। ट्रॉला का टायर बदल रहे चालक की भी मौत हो गई। भीषण हादसा बुधवार की रात करीब साढ़े दस बजे हुआ। नई दिल्ली रामलीला मैदान के पास स्थित नारायन बस सर्विस की स्लीपर कोच बस (संख्या यूपी 53 एफटी/4629) दिल्ली से मोतिहारी बिहार जा रही थी।
पीएम नरेंद्र मोदी ने भी संवेदनाएं व्यक्त की
इस हादसे के बाद प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने भी संवेदनाएं व्यक्त की है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने फिरोजाबाद में आगरा-लखनऊ एक्सप्रेस वे पर हुए सड़क हादसे की घटना के संबंध में ट्वीट करते हुए कहा कि इस सड़क दुर्घटना से उन्हें गहरा दुख पहुंचा है। सड़क हादसे में मारे गए यात्रियों के प्रति शोक संवेदना प्रकट की है और पीड़ित परिवारों से कहा है मेरी संवेदनाएं उनके साथ हैं साथ ही प्रधानमंत्री ने घायलों के शीघ्र स्वास्थ्य लाभ की कामना की है।

उत्तर प्रदेश के आगरा-लखनऊ एक्सप्रेसवे पर हुई सड़क दुर्घटना से गहरा दुख पहुंचा है। इस हादसे में कई यात्रियों को अपनी जान गंवानी पड़ी है। दुख की इस घड़ी में मेरी संवेदनाएं पीड़ित परिवारों के साथ हैं। हादसे में जो घायल हुए हैं, मैं उनके शीघ्र स्वस्थ होने की कामना करता हूं: PM
— PMO India (@PMOIndia) February 13, 2020
आगरा-लखनऊ एक्सप्रेस वे थाना नगला खंगर क्षेत्र में किलोमीटर संख्या 71 के पास एक्सप्रेस वे पर ओवरटेक लेन पर टायर फट जाने से खड़े ट्रॉला (ट्रक) संख्या यूपी 22एटी/3074 से जोरदार भिड़ंत हो गई। ट्रॉला चालक भूरा पुत्र ताहिद खां टायर बदलने के लिए जैक लगा रहा था। इसी दौरान तेज रफ्तार बस ने ओवर टेक लेन में खड़े ट्रॉला में टक्कर मार दी।
इसके कारण बस की ड्राइवर साइड ट्रॉला में घुस गई। बस में सवार 13 लोगों की मौत के साथ 31 यात्री घायल हो गए। जबकि ट्रॉला का टायर बदल रहे भूरा भी भी मौत हो गई। मृतकों एवं घायलों को सीधे सैफई मिनी पीजीआई भेजा गया।
सड़क हादसे में मृतकों की सूची
बिहार जिला पटना बछियानी मलाई इब्राहिमपुर निवासी मुकेश कुमार (26) पुत्र कैलाश राय, तमकुटी के निवासी विनोद कुमार (25), जिला चंपारन निवासी कलमुदीन (45) पुत्र ईसा, भगवान चौबे (54) पुत्र दन्नूलाल चौबे, चम्पारन जिले के मैमारा औलीपोस्ट बड़का बलुआ निवासी चंदन महतो (24) पुत्र मुख्तार महतो, पूर्वी दिल्ली के कतला चिल्ला के निवासी हरेंद्र पासपान (24) पुत्र जीतन पासवान, मोतिहारी के निवासी राकेश कुमार (35), पटना के पछियारी निवासी इश्तियाक (30), नागेश्वर शाह (42), अनिल शाह (50) गुलशन (21) तथा उत्तर प्रदेश के न्यू इलाहाबाद थाना शहजाद गांव निघनिया रामपुर निवासी भूरा (45) पुत्र ताहिद खां सहित तीन अज्ञात लोगों की मौत हुई है।

हादसे में घायलों की सूची
गौरव (30), कृष्णा देवी (30), सुनील कुशवाहा (30), धर्मेद्र(25), चमन खां(25), पुष्पेंद्र(20), रामदना (66), बंशी भरवा(25), सरिता देवी (30), नवनीत (21), गौरवेंद्र(25), मोहम्मद गुफरान (62), रमेश प्रसाद (25), कन्हैया माधव (26), मोहम्मद वहाब (26), सरिता देवी (28), ओंकार सिंह (30), सुरेशचंद्र(60), सुनील पंडित (30), कलदीन (40), चंदन गुप्ता (25), कृष्णा नंदन (22), कार्तिक (40), छोटी देबी (60), योगेंद्र (32), पुष्पा देवी(50), परवेज (26),पंकज (17), संजय (20) व गंभीर रूप से घायल ग्यासउद्दीन (35), अज्ञात उम्र करीब पचास वर्ष घायल है।