फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   Bus Accident In Ghiror Mainpuri Latest News In Hindi

मैनपुरीः बरातियों से भरी बस पलटी, 29 घायल, छह की हालत गंभीर

Sat, 28 Nov 2020 12:06 AM IST
Abhishek Saxena न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मैनपुरी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मैनपुरी Published by: Abhishek Saxena Updated Sat, 28 Nov 2020 12:06 AM IST
सार

  • डीएम और एसपी पहुंचे अस्पताल 
  • बस में करीब 65 यात्री सवार थे

विज्ञापन
Bus Accident In Ghiror Mainpuri Latest News In Hindi
घिरोर में बस पलटी - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

मैनपुरी जनपद के घिरोर थाना क्षेत्र के अंतर्गत कोसमा क्रॉसिंग के पास शुक्रवार देर शाम बरातियों से भरी बस अनियंत्रित होकर पलट गई। हादसे में 29 बराती घायल हुए हैं। छह लोगों की हालत गंभीर होने पर उन्हें मेडिकल कॉलेज सैफई के लिए रेफर किया गया है। बस में करीब 65 यात्री सवार थे।  
विज्ञापन



फिरोजाबाद के गांव नगला भूड़ निवासी हरेंद्र कुमार पुत्र शिवदयाल की बरात शुक्रवार शाम को प्राइवेट बस से इटावा के गांव नगला छत्ता जा रही थी। रात करीब साढ़े आठ बजे बस घिरोर थाना क्षेत्र के अंतर्गत कोसमा क्रॉसिंग के पास पुलिया की मोड़ पर अनियंत्रित होकर पलट गई।
विज्ञापन



हादसे में बस में सवार 29 बराती घायल हो गए। जानकारी मिलने के बाद थाना पुलिस ने स्थानीय लोगों की मदद से घायलों को अस्पताल में भर्ती कराया। चार लोगों की हालत गंभीर होने पर उन्हें जिला अस्पताल से मेडिकल कॉलेज सैफई रेफर किया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

हादसे में ये लोग हुए घायल 
हादसे में चालक और परिचालक के अलावा नगला भूड़ निवासी जितेंद्र पुत्र हरनाथ, शौकीन पुत्र नरेश कुमार, आशीष पुत्र देशराज, ओमवीर पुत्र तेजसिंह, पवन कुमार पुत्र रामबाबू, विनोद पुत्र राजपाल, श्याम पुत्र बेनीराम, कुलदीप पुत्र सोनेलाल, प्रेमकिशोर पुत्र रघुनाथ, श्यामबाबू, मूलचंद, हैपी पुत्र अनिल,  जीतू पुत्र श्यामबाबू, अनिल पुत्र हरपाल सिंह, विकास पुत्र अमर सिंह, दयाशंकर पुत्र ओमप्रकाश, राजकिशोर पुत्र रामशंकर , ओमप्रकाश पुत्र मिठाईलाल, मुकेश पुत्र मोहर सिंह, अजीत पुत्र रामशंकर, शिवम पुत्र शिवशंकर, अजीत पुत्र रामस्वरूप, ललित पुत्र कुंजलाल, रामअवतार पुत्र रघुवीर घायल हुए हैं। 

डीएम और एसपी पहुंचे अस्पताल 
बस पलटने की जानकारी मिलने के बाद डीएम महेंद्र बहादुर सिंह, एसपी अजय कुमार व सीएमओ डॉ. एके पांडेय जिला अस्पताल पहुंचे। उन्होंने घायलों का हालचाल जाना। वहीं एडीएम बी.राम, एसडीएम अनिल कटियार, तहसीलदार नरेंद्र सिंह मौके पर पहुंचे। 

इन्हें किया गया रेफर 
हादसे में गंभीर रूप से घायल हुए अनिल (25) पुत्र हरपाल, हरेंद्र (13) पुत्र अनिल, जीतू (11) पुत्र मुन्नाला, श्यामबाबू (50) पुत्र मूलचंद्र, शौकीन (17) पुत्र रामनरेश, ओमवीर सिंह (25) पुत्र तेज सिंह को मेडिकल कॉलेज सैफई रेफर किया गया है। 

हादसे के कारणों की जानकारी की जा रही है। घायलों को बेहतर उपचार मुहैया कराया जा रहा है। एसडीएम करहल को मेडिकल कॉलेज सैफई भेजा गया है।  -महेंद्र बहादुर सिंह, जिलाधिकारी
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed