{"_id":"6100ebdbe3f3f7652c0cd245","slug":"bus-accident-at-agra-lucknow-express-way-goes-to-bihar-from-hariyana","type":"story","status":"publish","title_hn":"आगरा-लखनऊ एक्सप्रेसवे पर हादसा: हरियाणा से बिहार जा रही बस डिवाइडर से टकराई, मची चीखपुकार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
आगरा-लखनऊ एक्सप्रेसवे पर हादसा: हरियाणा से बिहार जा रही बस डिवाइडर से टकराई, मची चीखपुकार
Wed, 28 Jul 2021 11:02 AM IST
Abhishek Saxena
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मैनपुरी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मैनपुरी
Published by: Abhishek Saxena
Updated Wed, 28 Jul 2021 11:02 AM IST
सार
बस चालक दिनेश कुमार पुत्र प्रताप सिंह निवासी बेड़िया खेड़ा थाना सदर जिला फतेहाबाद हरियाणा के मामूली चोटें आने से घायल हो गया।
विज्ञापन
आगरा-लखनऊ एक्सप्रेसवे पर हादसाग्रस्त बस
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
आगरा-लखनऊ एक्सप्रेसवे पर बुधवार सुबह एक बस डिवाइडर से टकरा गई। हालांकि गनीमत रही कि इस हादसे में बस में सवार सवारियां बच गईं। चालक को मामूली चोट आई है। पुलिस ने सभी सवारियों को दूसरी बस से गंतव्य के लिए रवाना किया है।
विज्ञापन
हादसा मैनपुरी जनपद के करहल थाना क्षेत्र में बुधवार सुबह 5:00 बजे घटित हुआ। हरियाणा से बिहार जा रही बस संख्या HR 62 7388 माइलस्टोन नंबर 78 पर पहुंची, चालक को झपकी आ गई। बस अनियंत्रित होकर डिवाइडर पर चढ़ गई। जिससे बस में बैठी सवारियों की चीख-पुकार मच गई। गनीमत रही बस पलटने से बच गई नहीं तो बड़ा हादसा हो सकता था। बस चालक दिनेश कुमार पुत्र प्रताप सिंह निवासी बेड़िया खेड़ा थाना सदर जिला फतेहाबाद हरियाणा के मामूली चोटें आने से घायल हो गया। सूचना पर पहुंची मीठेपुर पुलिस चौकी के सिपाहियों ने सभी सवारियों को सुरक्षित बाहर निकाल कर दूसरी बस से रवाना कर दिया।
विज्ञापन