{"_id":"60b530298ebc3e7c5173394c","slug":"burnt-body-of-girl-found-in-agra","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"आगरा में मिले शव का मामला: जिंदा जलाई गई थी युवती, नहीं हो सकी शिनाख्त, हाथ पर बना था ऐसा टैटू","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
आगरा में मिले शव का मामला: जिंदा जलाई गई थी युवती, नहीं हो सकी शिनाख्त, हाथ पर बना था ऐसा टैटू
Tue, 01 Jun 2021 12:25 AM IST
मुकेश कुमार
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, आगरा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, आगरा
Published by: मुकेश कुमार
Updated Tue, 01 Jun 2021 12:25 AM IST
सार
27 मई को सिकंदरा क्षेत्र के जंगल में युवती का शव मिला था। उसकी पोस्टमार्टम रिपोर्ट में मौत का कारण सिर में चोट और जलने से होना आया है।
विज्ञापन
युवती के हाथ पर बना टैटू
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
आगरा के थाना सिकंदरा क्षेत्र में अंसल कोर्टयार्ड के पास जंगल में मिली युवती के शव की शिनाख्त 72 घंटे बाद भी नहीं हो सकी। पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम कराया। इसके बाद अंतिम संस्कार कर दिया गया। पोस्टमार्टम रिपोर्ट में युवती के सिर में चोट होना पाया गया। आशंका है कि उसके सिर में प्रहार किया गया। पुलिस का मानना है कि सिर में चोट लगने से युवती बेहोश हो गई होगी, इसके बाद उसे जला दिया गया होगा, जिससे उसकी मौत हो गई।
विज्ञापन
27 मई को बिचपुरी मार्ग स्थित अंसल कोर्टयार्ड के पीछे जंगल में इस युवती का शव मिला था। पुलिस ने चेहरे का स्केच बनवाया था। इसे सोशल मीडियो पर डाला गया लेकिन शिनाख्त नहीं हो सकी थी। थाना सिकंदरा के प्रभारी निरीक्षक कमलेश सिंह ने बताया कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट में सिर में चोट लगना आया है।
विज्ञापन
Trending Videos
युवती के सिर में प्रहार करने की आशंका
आशंका है कि युवती के सिर में प्रहार किया गया होगा। इसके बाद उसको जला दिया गया। इससे उसकी मौत हो गई। मृतका की उम्र तकरीबन 20 से 25 साल है। उसके कपड़ों और गहनों को सुरक्षित रखा गया है। वह हाथों में कड़े, अंगूठी और नथ पहने थी। इनकी मदद से पहचान के प्रयास किए जाएंगे। युवती के दाहिने हाथ पर श्री कमला लिखा हुआ है। हाथ पर टैटू भी बना है। उसके डीएनए नमूना भी लिया गया है। अगर, परिजन आते हैं तो डीएनए से पहचान के प्रयास किए जाएंगे।
एत्मादपुर में मिले शव की भी पहचान नहीं
एत्मादपुर क्षेत्र में झरना नाला के जंगल में हत्या करके फेंकी गई युवती की भी शिनाख्त नहीं हो सकी है। पुलिस ने सोशल मीडिया पर युवती के बारे में जानकारी साझा की है। हालांकि कोई पता नहीं चल सका है। पुलिस सभी थानों और आसपास के जिलों से भी जानकारी मांग रही है।