फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   Burn Survivor Gets New Lease of Life After Successful Plastic Surgery at SN Medical College

UP: विकृत चेहरा, टपकती लार, जल गई थी वो...32 साल की महिला को एसएन के चिकित्सकों ने दिया नया चेहरा

Sun, 18 Jan 2026 11:51 AM IST
धीरेन्द्र सिंह अमर उजाला न्यूज नेटवर्क, आगरा
अमर उजाला न्यूज नेटवर्क, आगरा Published by: धीरेन्द्र सिंह Updated Sun, 18 Jan 2026 11:51 AM IST
सार

आगरा के एसएन मेडिकल कॉलेज में 32 वर्षीय महिला की सर्जरी करते हुए उसे नया चेहरा दिया गया। 10 दिन भर्ती रखने के बाद मरीज को डिस्चार्ज कर दिया गया।

विज्ञापन
Burn Survivor Gets New Lease of Life After Successful Plastic Surgery at SN Medical College
महिला सांकेतिक - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी

विस्तार

टपकती लार, विकृत चेहरा और खाने-पीने में परेशानी... इन दुश्वारियों से जूझ रही आग से झुलसी महिला को एसएन मेडिकल कॉलेज में सर्जरी के बाद नया जीवन मिला। तीन घंटे तक चिकित्सकों ने सर्जरी की। 10 दिन भर्ती रखने के बाद मरीज को डिस्चार्ज कर दिया गया।
विज्ञापन

प्लास्टिक सर्जरी विभाग के डॉ. पुनीत भारद्वाज ने बताया कि बाह की 32 साल की महिला सात-आठ साल पहले जल गई थी। इससे गर्दन-होंठ और ठोड़ी तक की खाल चिपककर लटक गई थी। महिला को खाने-पीने के साथ ही बोलने में भी परेशानी होती थी। वह गर्दन भी सीधी नहीं कर पाती थी। इससे मानसिक रूप से भी परेशान थी।
विज्ञापन


विशेषज्ञों की टीम बनाकर तीन घंटे प्लास्टिक सर्जरी कर गर्दन, होंठ का पुनर्निर्माण किया। त्वचा और जरूरी मांस शरीर के अन्य हिस्सों से लिया गया। अब उसे डिस्चार्ज कर दिया गया है। मरीज दो-तीन महीने में पूरी तरह ठीक हो जाएगी। ऑपरेशन में एनेस्थीसिया विभाग के डॉ. राजीव पुरी, डॉ. नीतू पाल, डॉ. कौस्तुभ सिंह, डॉ. सृष्टि, डॉ. सर्वेश, डॉ. रजत, डॉ. कीर्ति, डॉ. ऋषभ, डॉ. वीनेश, डॉ. सुलभ रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन


प्राचार्य डॉ. प्रशांत गुप्ता और विभागाध्यक्ष डॉ. राजेश गुप्ता ने कहा कि एसएन में अति गंभीर बीमारियों की भी सर्जरी हो रही है। इस सर्जरी के लिए निजी अस्पताल में करीब दो लाख रुपये खर्च होते। एसएन में निशुल्क सुविधा मिली।



 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed