Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   Burglars Break into Jewellery Shop theft Gold and Silver Worth Lakhs

Agra: दीवार काटकर ज्वेलर्स की दुकान में बड़ी चोरी, तिजोरी ग्राइंडर से कटी; CCTV की हार्ड डिस्क भी गायब

Fri, 20 Feb 2026 04:12 PM IST
धीरेन्द्र सिंह अमर उजाला न्यूज नेटवर्क, आगरा
अमर उजाला न्यूज नेटवर्क, आगरा Published by: धीरेन्द्र सिंह Updated Fri, 20 Feb 2026 04:12 PM IST
सार

मलपुरा के ककुआ में चोरों ने दीवार काटकर ज्वेलर्स की दुकान से लाखों के सोने-चांदी के गहने चोरी कर लिए। तिजोरी को ग्राइंडर से काटने के साथ ही आरोपी सीसीटीवी की हार्ड डिस्क भी अपने साथ ले गए।

विज्ञापन
Burglars Break into Jewellery Shop theft Gold and Silver Worth Lakhs
पुलिस मौके पर पहुंची - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी

विस्तार

आगरा के मलपुरा क्षेत्र के ककुआ स्थित राजेंद्र कुमार - प्रमोद कुमार ज्वेलर्स की दुकान में चोरों ने दीवार में सेंध लगाकर लाखों रुपए के सोने चांदी के आभूषण पार कर दिए। घटना की सूचना पाकर परिवार में कोहराम मच गया। पुलिस भी मौके पर पहुंच गई और मामले की जांच पड़ताल में जुट गई। 
विज्ञापन


जानकारी के मुताबिक प्रमोद कुमार के बेटे अक्षय कुमार बृहस्पतिवार शाम करीब 6:30 बजे रोज की तरह अपनी दुकान बंद करके घर चले गए थे। दुकान का सारा सामान सुरक्षित तिजोरी में रखा हुआ था।  शुक्रवार को सुबह करीब 11:00 बजे जब वह अपनी दुकान खोलने के लिए पहुंचे तो अंदर का नजारा देख उनके होश उड़ गए। दुकान का सारा सामान बिखरा पड़ा था।
विज्ञापन


तिजोरी को भी ग्राइंडर से काट दिया गया था। दुकान के पीछे की दो दीवारों काट कर चोर अंदर दाखिल हुए। मौके से ग्राइंडर के ब्लड और सब्बल भी बरामद हुए हैं।  दुकान से नई और पुराने सोने चांदी के आभूषण ले गए। इतना ही नहीं शातिर चोर दुकान में लगे सीसीटीवी कैमरा की हार्ड डिस्क भी अपने साथ ले गए, जिससे पुलिस को चोरों का पता लगाने में दिक्कत का सामना करना पड़े। 
विज्ञापन
विज्ञापन



 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Followed