फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   Bundelkhand Expressway will be connected with Agra-Lucknow Expressway Prime Minister Narendra Modi will inaugurate

Agra: आगरा-लखनऊ एक्सप्रेसवे से जुड़ेगा बुंदेलखंड एक्सप्रेसवे, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी करेंगे लोकार्पण

Tue, 12 Jul 2022 12:07 AM IST
धीरेन्द्र सिंह अमर उजाला ब्यूरो, आगरा
अमर उजाला ब्यूरो, आगरा Published by: धीरेन्द्र सिंह Updated Tue, 12 Jul 2022 12:07 AM IST
सार

होटल एंड रेस्टोरेंट एसोसिएशन के अध्यक्ष राकेश चौहान ने  बताया कि बुंदेलखंड से सीधी कनेक्टिविटी का फायदा पर्यटन को होगा। भगवान राम से जुड़े चित्रकूट तक पहुंचना आसान होगा, जिससे पर्यटकों को आसानी होगी।
 

विज्ञापन
Bundelkhand Expressway will be connected with Agra-Lucknow Expressway Prime Minister Narendra Modi will inaugurate
आगरा-लखनऊ एक्सप्रेसवे - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

ताजमहल का दीदार करने दिल्ली-एनसीआर और लखनऊ से आने वाले पर्यटक यहां से चित्रकूट तक एक्सप्रेसवे से फर्राटा भर सकेंगे। आगरा-लखनऊ एक्सप्रेसवे को बुंदेलखंड एक्सप्रेसवे से जोड़ा जाएगा। 16 जुलाई को शुरू हो रहा है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी इसका लोकार्पण करने के लिए उरई (जालौन) आ रहे हैं। यमुना एक्सप्रेसवे, आगरा-लखनऊ एक्सप्रेसवे के बाद बुंदेलखंड एक्सप्रेसवे के जरिए आगरा से सात शहरों चित्रकूट, बांदा, महोबा, हमीरपुर, जालौन, औरेया, इटावा तक का सफर और आसान हो जाएगा।

विज्ञापन

बुंदेलखंड एक्सप्रेसवे : एक नजर 

7766 करोड़ रुपये है लागत
296.07 किमी लंबाई
110 मीटर चौड़ा है
7 जिलों से होकर निकला है 
266 छोटे पुल इस पर बने हैं
18 फ्लाईओवर बनाए गए
6 टोल प्लाजा हैं इस पर
14 बड़े पुल और चार रेल पुल भी

आवागमन होगा बेहतर

क्रेडाई के पूर्व अध्यक्ष  सुमित विभव ने बताया कि बुंदेलखंड एक्सप्रेसवे से आवागमन बेहतर हो जाएगा। आगरा से जुड़ाव के कारण यहां से वस्तुओं की आपूर्ति और पर्यटकों की आवाजाही आसान हो जाएगी।

विज्ञापन

पर्यटन को होगा फायदा

होटल एंड रेस्टोरेंट एसोसिएशन के अध्यक्ष राकेश चौहान ने  बताया कि बुंदेलखंड से सीधी कनेक्टिविटी का फायदा पर्यटन को होगा। भगवान राम से जुड़े चित्रकूट तक पहुंचना आसान होगा, जिससे पर्यटकों को आसानी होगी।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed