{"_id":"5c4ff268bdec2273ab606847","slug":"bulls-killed-two-farmers-in-firozabad-and-mainpuri","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"आवारा पशुओं का आतंक, दो किसानों को सांड़ों ने पटककर मार डाला, परिवारों में मचा कोहराम","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
आवारा पशुओं का आतंक, दो किसानों को सांड़ों ने पटककर मार डाला, परिवारों में मचा कोहराम
Tue, 29 Jan 2019 11:57 AM IST
मुकेश कुमार
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, फिरोजाबाद/मैनपुरी

Published by: मुकेश कुमार
Updated Tue, 29 Jan 2019 11:57 AM IST
विज्ञापन
रोते बिलखते मृतक किसान के परिजन
- फोटो : अमर उजाला
आवारा पशु खेतों में 'मौत' बनकर घूम रहे हैं। फिरोजाबाद और मैनपुरी जिले में सोमवार की रात खेत की रखवाली कर रहे दो किसानों को सांड़ों ने पटक पटककर मार डाला। घटना से मृतकों के परिवारों में कोहराम मच गया।
पहली घटना फिरोजाबाद के थाना जसराना क्षेत्र में हुई। गांव नगला बदीला निवासी किसान पृथ्वीराज (80) पुत्र वीरसहाय को खेतों पर सांड ने पटककर मार डाला। पृथ्वीराज खेत पर फसल की रखवाली कर रहे थे।
परिजनों ने बताया कि पृथ्वीराज ने खेत में फसल को खा रहे आवारा गोवंश को भगाने का प्रयास किया। तभी एक सांड़ हमलावर हो गया। उसने उनको मार डाला। किसान की मौत से परिवार में कोहराम मच गया।

Trending Videos
सिंचाई कर रहे किसान पर हमला
उधर, मैनपुरी जिले में थाना बिछवां के गांव सुल्तानगंज निवासी किसान राजेंद्र सिंह (65) पर सांड़ ने हमला कर दिया। इसमें उनकी मौत हो गई। राजेंद्र सिंह सोमवार रात खेत में सिंचाई कर रहे थे।
इसी दौरान आवारा गोवंश खेत में घुस आए। गोवंश भगाने के दौरान सांड ने किसान पर हमला बोल दिया। सांड़ ने किसान को पटककर मार डाला। अन्य ग्रामीणों ने लाठी डंडों से सांड़ को भगाया। मृतक के परिजनों का रो रोकर बुरा हाल है।
बता दें कि आगरा मंडल में आवारा पशुओं का आतंक बढ़ता ही जा रहा है। सांड़ों के हमले में अब तक कई किसानों की जान जा चुकी है। वहीं प्रशासन द्वारा इन आवारा पशुओं की रोकथाम के लिए अब तक कोई ठोस कदम नहीं उठाया गया है।