फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   Bullion market started getting decorated for Dhanteras, hope of business worth Rs 5 crore

Agra News: धनतेरस के लिए सजने लगा सराफा बाजार

Thu, 09 Nov 2023 12:07 AM IST
आगरा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा
संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा Updated Thu, 09 Nov 2023 12:07 AM IST
विज्ञापन
Bullion market started getting decorated for Dhanteras, hope of business worth Rs 5 crore
कासगंज। जिले में धनतेरस को लेकर सराफा बाजार सजने लगा है। सोने, चांदी की लक्ष्मी, गणेश की आकर्षक मूर्तियां, रामदरबार और अन्य आभूषणों को कारोबारियों ने अपनी दुकान पर सजाया है। धनतेरस पर आभूषणों की खरीद के लिए एडवांस बुकिंग भी हो रही है। अब व्यापारियों को धनतेरस का बेसब्री से इंतजार है। जिले में पांच करोड़ रुपये तक के कारोबार की उम्मीद कारोबारी कर रहे हैं।धनतेरस पर्व 10 नवंबर को मनाया जाएगा। पर्व के मौके पर लोग सोने या चांदी के आभूषणों, मूर्तियों और सिक्कों की खरीद करते है। पर्व में एक दिन का समय रह गया है। ऐसे में सराफा कारोबारियों ने पर्व की पूरी तैयारी कर ली है। धनतेरस के लिए आभूषणों की एडवांस बुकिंग आने लगी हैं। सराफा बाजार में गणेश, लक्ष्मी, कुबेर आदि की मूर्तियों के साथ ही आभूषण की कई वैरायटी कारोबारियों ने तैयार की है। सोने की लौंग हार, नथ, चूड़ी, कड़ेे, हार, जंजीर, अंगूठी, झुमके की नई नई डिजायन तैयार कराई हैं। चांदी में पायल, बिछुआ की नई डिजायन तैयार कराई गयी है। जिन लोगों को पर्व पर खरीदारी करनी हैं वे बाजार में पहुंचकर सामान को पसंद कर रहे हैं। पसंद आया सामान मिलने में दिक्कत न हो इसके लिए बुकिंग भी कराई गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed