फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   bullies shot dead a young man After an argument over a transaction in Agra

आगरा में गोली मारकर युवक की हत्याः लेनदेन को लेकर हुई कहासुनी, हत्यारोपियों ने की ताबड़तोड़ फायरिंग, फैली दहशत

Mon, 23 Jan 2023 03:11 PM IST
भूपेन्द्र सिंह अमर उजाला ब्यूरो, आगरा
अमर उजाला ब्यूरो, आगरा Published by: भूपेन्द्र सिंह Updated Mon, 23 Jan 2023 03:11 PM IST
सार

आगरा में मामूली कहासुनी पर दबंगों ने ताबड़तोड़ फायरिंग कर युवक की हत्या कर दी। घटना से क्षेत्र में दहशत का माहौल है। सूचना पर पहुंची पुलिस ने घटनास्थल का निरीक्षण करके जानकारी जुटाई। पुलिस आरोपियों की तलाश कर रही है। 
 

विज्ञापन
bullies shot dead a young man After an argument over a transaction in Agra
demo pic - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

आगरा में लेनदेन के विवाद को लेकर रविवार की रात युवक की गोली मारकर हत्या कर दी गई। कहासुनी के दौरान आरोपियों ने कई राउंड फायरिंग की। इससे गोली अंकित के पेट में लगी और उसकी मौत हो गई। वारदात को अंजाम देने के बाद हत्यारोपी फरार हो गए। वहीं ताबड़तोड़ गोलियां दागे जाने से कस्बा में दहशत फैल गई। सूचना पर पहुंची पुलिस आरोपियों की गिरफ्तारी के प्रयास में जुटी है। घटना खेरागढ़ कस्बा के ऊंटगिरी चौराहे की है। 

विज्ञापन


पुलिस के मुताबिक, खेरागढ़ थाना क्षेत्र निवासी अन्नू का शिवकुमार से रुपयों का लेनदेन था। रविवार की रात शिवकुमार अपने मित्रों के साथ अन्नू परिवार के एक युवक के इंगेजमेंट में शामिल होने मैरिज होम आया था। वहीं उसने शिवकुमार से तगादा किया। 
विज्ञापन


इस दौरान अन्नू, शिवकुमार को अपने घर ले आया। यहां दोनों के बीच विवाद बढ़ गया। इतने में ही शिवकुमार पक्ष के साथियों ने अन्नू पर फायरिंग कर दी, लेकिन वह बच गया। हमलावर फायरिंग करते हुए घर से बाहर निकल रहे थे, तभी फायरिंग की आवाज पर पड़ोस में रहने वाले अन्नू के मामा का लड़का अंकित (25) पुत्र ओमवीर दौड़ता हुआ पहुंचा। 
विज्ञापन
विज्ञापन


इस पर शिवकुमार पक्ष ने फिर से फायर कर दिया। गोली अंकित के पेट में जाकर लगी। इससे वह लहूलुहान होकर गिर पड़ा। उसके गिरते ही हमलावर भाग निकले। परिजन आनन-फानन में अंकित को इलाज के लिए आगरा ले गए, जहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया। परिजन के मुताबिक अंकित की शादी तीन साल पहले ही हुई थी। दो साल का एक बेटा भी है।


घटना की जानकारी पर एसीपी महेश कुमार और डीसीपी पश्चिमी जोन सोनम कुमार पुलिस टीम के साथ घटनास्थल पर पहुंचे। डीसीपी पश्चिमी जोन ने बताया कि अन्नू और शिवकुमार में लेनदेन का मामला था। शिवकुमार पक्ष ने जान लेने की नीयत से अन्नू पर गोली चलाई, लेकिन गोली उसके मामा के लड़के अंकित को लग गई। हत्यारों की पहचान कराई जा रही है। एसओजी, सर्विलांस समेत कई टीमें हत्यारों की गिरफ्तारी के लिए लगा दी गई है, जल्द ही हत्यारों को गिरफ्तार किया जाएगा।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed