{"_id":"5d62c9278ebc3e01711f5377","slug":"bullet-motorcycle-crashed-into-the-car-two-youngman-died-mathura-news","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"हादसाः कार से टकराई बुलेट मोटरसाइकिल, दो युवकों की दर्दनाक मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
हादसाः कार से टकराई बुलेट मोटरसाइकिल, दो युवकों की दर्दनाक मौत
Mon, 26 Aug 2019 12:11 AM IST
Abhishek Saxena
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मथुरा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मथुरा
Published by: Abhishek Saxena
Updated Mon, 26 Aug 2019 12:11 AM IST
विज्ञापन
सड़क दुर्घटना
रविवार रात बरसाना-नन्दगांव रोड पर कार की टक्कर से बुलेट सवार दो युवकों की मौत हो गई। युवकों की मौत से परिवार में कोहराम मच गया है। पुलिस घटना स्थल पर पहुंच गई है। पुलिस ने कार को कब्जे में ले लिया है।
नंदगांव के रहने वाले वीरेंद्र (24) पुत्र गिर्राज और ज्वाला प्रसाद पुत्र रामसिंह (24) गांव पालसों जाने को अपनी बुलेट मोटरसाइकिल से निकले थे। इसी दौरान गाजीपुर गांव में मोटर साइकिल से बरसाना से दर्शन कर लौट रहे श्रद्धालुओं की शिफ्ट कार टकरा गयी।
टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि बाइक सवार दोनों युवक घटना स्थल से दस फीट दूर जाकर गिरे। घटना में गंभीर रूप से घायलों को पहले स्थानीय एक निजी अस्पताल ले जाया गया, लेकिन चिकित्सकों ने उपचार देने से इंकार कर दिया। इसके बाद पुलिस दोनों घायल युवकों को मथुरा के जिला अस्पताल ले गई, जहां चिकित्सकों ने दोनों को मृत घोषित कर दिया।

Trending Videos
वहीं प्रत्यक्षदर्शी ग्रामीणों का कहना है कि बुलेट मोटरसाइकिल तेज रफ्तार में थी। दोनों युवकों ने हेलमेट नहीं पहने था। इस घटना से कोहराम मच गया। परिवार वालों का रो-रोकर बुरा हाल था।