फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   Bulldozer was run on the copy-book shop in agra up news

Agra: कॉपी-किताबों की दुकान पर चला दिया बुलडोजर, सामान लूट ले गए लोग....पुलिस कुछ भी न कर सकी

Tue, 13 May 2025 01:25 PM IST
धीरेन्द्र सिंह अमर उजाला न्यूज नेटवर्क, आगरा
अमर उजाला न्यूज नेटवर्क, आगरा Published by: धीरेन्द्र सिंह Updated Tue, 13 May 2025 01:25 PM IST
सार

आगरा के ट्रांस यमुना कॉलोनी में कॉपी किताबों की दुकान पर दबंग मालिक ने बुलडोजर चला दिया। दुकान को खाली करने का मौका तक नहीं दिया गया। पीड़ित चीखता रहा, लेकिन उसकी कोई बात नहीं सुनी। 

 

विज्ञापन
Bulldozer was run on the copy-book shop in agra up news
दुकान पर चला दिया बुलडोजर - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी

विस्तार

आगरा पुलिस कमिश्नरेट में कब्जा खाली कराने के लिए किसी कानून की जरूरत नहीं है। ट्रांस यमुना फेज-1 में मंगलवार सुबह पुलिस की मिलीभगत से मालिक ने किरायेदार को थाने में बंद कराने के बाद बुलडोजर मंगवाकर स्टेशनरी की दुकान को ध्वस्त करा दिया। आरोप है कि इस दौरान लाखों की स्टेशनरी लोग लूट ले गए। गल्ले से डेढ़ लाख रुपये भी गायब हैं। यह सब पुलिस चौकी से 100 मीटर की दूरी पर हुआ। अधिकारियों तक शिकायत पहुंची तो बुलडोजर चलवाने वालों पर महज चोरी का मामला दर्ज कर लिया गया।
विज्ञापन


घटना सुबह करीब सात बजे हुई। ट्रांस यमुना कॉलोनी के सी ब्लाॅक निवासी अवनीश मिश्रा ने शिकायतीपत्र में लिखा है कि कई साल पहले राजेश कुमारी से दुकान किराये पर ली थी। इसमें वह पवन बुक एंड स्टेशनरी डिपो के नाम से दुकान खोली थी। पिछले दिनों मालकिन के बेटे विवेक कुमार ने उनसे दुकान खाली करने को कहा। उन्होंने कुछ दिनों की मोहलत मांगी थी। इस पर विवेक ने धमकाया कि जब चाहूंगा एक रात में दुकान खाली करा दूंगा। इसी बात पर उन्होंने अदालत में मुकदमा दायर किया। 
विज्ञापन


 

अदालत से उन्हें स्टे भी मिल गया। मंगलवार की सुबह वह टहलने के लिए निकले तो दुकान की छत पर मजदूरों को हथौड़े चलाते देखा। विवेक भी अपने साथियों के साथ मौजूद था। उन्होंने पुलिस को सूचना दी। उनका आरोप है कि पुलिस ने उन्हें और विवेक को थाने में ले जाकर बैठा दिया। उनके थाने पहुंचते ही पुलिस की मिलीभगत से विवेक ने बुलडोजर से दुकान को जमींदोज करा दिया।

उसके बड़े भाई अरविंद मिश्रा ने वीडियो बनाने का प्रयास किया तो आरोपियों ने उनके दो मोबाइल छीन लिए। दुकान ध्वस्त होते ही लूट मच गई। आरोप है कि लोग लाखों रुपये का माल रोकने के बाद भी लूटकर ले गए। गल्ले में ही डेढ़ लाख रुपये रखे थे। वे भी गायब हैं। इसके बाद उन्हें सुबह साढ़े 11 बजे थाने से छोड़ा गया। दोपहर को घटना की जानकारी पुलिस आयुक्त दीपक कुमार के पास पहुंची। उन्होंने आरोपियों के विरुद्ध मुकदमा दर्ज करने के निर्देश दिए।

पुलिस ने पीड़ित अवनीश मिश्रा की तहरीर पर विवेक कुमार, ठेकेदार पृथ्वी सिंह, पवन चौधरी और सलोनी के खिलाफ केस दर्ज किया। इसमें मारपीट, चोरी, और गाली-गलौज की धाराएं लगाई गईं। पीड़ित के भाई का आरोप है कि थाना पुलिस की मिलीभगत से न केवल कब्जा हटाया गया बल्कि बुलडोजर चलाकर दुकान ढहाई गई। डीसीपी सिटी सोनम कुमार ने बताया कि मामले में मुकदमा दर्ज किया गया है। पुलिसकर्मियों के खिलाफ जांच कराई जाएगी। अगर, संलिप्तता पाई जाती है तो कार्रवाई की जाएगी।

 
विज्ञापन

ट्रांसयमुना चौकी के पुलिसकर्मियों ने नहीं रोका बुलडोजर, जांच होगी
वहीं घटना के बाद आसपास के लोग सवाल उठाते रहे कि बुलडोजर से दुकान को ढहाया गया। इसमें लाखों रुपये का सामान भरा हुआ था। ट्रांस यमुना पुलिस चौकी के प्रभारी और पुलिसकर्मी क्या कर रहे थे। हंगामा होने और पुलिसकर्मियों के पहुंचने पर भी बुलडोजर को क्यों नहीं रोका गया। यह गुंडई पुलिस के सामने कैसे हुई। थाना प्रभारी का कहना है कि चौकी प्रभारी के विरुद्ध रिपोर्ट दी जा रही है।

अपराधी प्रवृत्ति का है मालिक का भाई
पीड़ित का आरोप है कि आरोपी विवेक का भाई अमित अपराधी प्रवृति का है। अलीगढ़ में जेल जा चुका है। अक्तूबर 2024 में ट्रांस यमुना पुलिस ने उसके घर दबिश दी थी। जुआरियों को छोड़ने का आरोप लगा था। आरोप है कि उसकी चौकी पुलिस से सांठगांठ है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed