{"_id":"664d17bd9ba0d737fe0a8034","slug":"bulldozer-runs-on-the-building-being-constructed-on-the-outer-side-of-the-drain-kasganj-news-c-175-1-sagr1031-115524-2024-05-22","type":"story","status":"publish","title_hn":"Agra News: नाले के बाहरी हिस्से पर बन रहे भवन पर चला बुलडोजर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Agra News: नाले के बाहरी हिस्से पर बन रहे भवन पर चला बुलडोजर
Wed, 22 May 2024 03:23 AM IST
आगरा ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा
संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा
Updated Wed, 22 May 2024 03:23 AM IST
विज्ञापन
कासगंज। फोरलेन सड़क मार्ग पर बिलराम गेट चौराहे के समीप निर्माणाधीन भवन पर मंगलवार को प्रशासन का बुलडोजर चला। प्रशासन ने अवैध निर्माण बताते हुए इस निर्माण ढहा दिया। नगर पालिका और एसडीएम की टीम ने कार्रवाई की। इस कार्रवाई को भवन स्वामी ने गलत बताया है।
जानकारी के अनुसार, बिलराम गेट चौराहे के समीप संजीव गिहार भवन का निर्माण करा रहे थे। अप्रैल माह से यहां निर्माण का कार्य चल रहा है। भवन का लिंटर भी पड़ चुका था। इस निर्माण को लेकर पहले नगर पालिका द्वारा भवन स्वामी को नोटिस जारी करके जवाब मांगा गया। एसडीएम को भी अवैध निर्माण के संबंध में शिकायत की गई। नगर पालिका प्रशासन का कहना है कि भवन स्वामी द्वारा कोई भी नोटिस का जवाब नहीं दिया गया। नाले पर निर्माण अवैध तरीके से किया जा रहा था। कोई अनुमति निर्माण के लिए नहीं ली गई। इसके चलते मंगलवार को एसडीएम संजीव कुमार ने नगर पालिका की टीम के साथ मौके पर पहुंचकर अवैध निर्माण ध्वस्त करा दिया। भवन स्वामी संजीव गिहार ने अपना पक्ष भी रखते हुए कहा कि उसके पास भूमि का बैनामा है। इस अलावा उसने इस जमीन का नगरपालिका का जलकर और गृहकर भी अदा करता है।