फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   Bulldozer ran on cattle shed in tourist village Barara pond land was freed

Agra: पर्यटन गांव बरारा में पशुबाड़े पर चला बुलडोजर, मुक्त कराई गई पोखर की जमीन

Fri, 30 May 2025 10:26 AM IST
धीरेन्द्र सिंह अमर उजाला न्यूज नेटवर्क, आगरा
अमर उजाला न्यूज नेटवर्क, आगरा Published by: धीरेन्द्र सिंह Updated Fri, 30 May 2025 10:26 AM IST
सार

आगरा के पर्यटन गांव बरारा में पोखर की जमीन पर अतिक्रमण कर लिया गया था। यहां पशुबाड़ा संचालित किया जा रहा था। सदर तहसील प्रशासन की टीम ने बुलडोजर चलाकर इस जमीन को कब्जा मुक्त करा लिया। 

 

विज्ञापन
Bulldozer ran on cattle shed in tourist village Barara pond land was freed
तालाब की जमीन

विस्तार

पोखर को पाटकर पशुबाड़ा बन गया। टिनशेड डालकर उसमें भूसा भरा जा रहा था। तिरपाल ढाल कर नए निर्माण की तैयारी थी। इससे पहले ही बृहस्पतिवार को पर्यटक गांव बरारा में सदर तहसील प्रशासन ने अतिक्रमण ध्वस्त कर पोखर को कब्जा मुक्त कराया।
विज्ञापन


सदर तहसील क्षेत्र के गांव बरारा में खसरा संख्या 2768 में पुरानी पोखर थी। जिसका रकबा करीब 6800 वर्ग मीटर था। दबंगों ने पोखर पर कब्जा कर लिया। उसे पाटकर वहां पशुबाड़ा, भूसा घर व अन्य पक्के निर्माण कर लिए। लेखपाल की रिपोर्ट पर बेदखली का मुकदमा दायर हुआ।
विज्ञापन


सुनवाई के बाद एसडीएम सदर सचिन राजपूत ने पोखर को कब्जामुक्त कराने के आदेश दिए। बृहस्पतिवार को नायब तहसीलदार शुभ्रा अवस्थी राजस्व टीम लेकर बरारा पहुंची। जहां, बुलडोजर से करीब 400 वर्ग मीटर पोखर भूमि से कब्जे ध्वस्त किए गए। नायब तहसीलदार के मुताबिक इसकी सरकारी कीमत करीब 14 लाख रुपये है।
विज्ञापन
विज्ञापन


 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed