फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   bulldozer demolished the house on government land in Kasganj

कासगंज में चला बुलडोजर: दो मंजिला मकान किया ध्वस्त, सरकारी जमीन कराई कब्जामुक्त

Sun, 03 Apr 2022 06:43 PM IST
मुकेश कुमार संवाद न्यूज एजेंसी, कासगंज
संवाद न्यूज एजेंसी, कासगंज Published by: मुकेश कुमार Updated Sun, 03 Apr 2022 06:43 PM IST
सार

मोहम्मद उरुज निवासी टिंबरपुर ने ग्राम समाज की सरकारी जमीन पर वर्ष 2019 से अवैध रूप से कब्जा करके दो मंजिला मकान, दो दुकानें एवं बाउंड्रीवाल बना रखीं थीं। जिसे रविवार को ध्वस्त कर दिया गया। 

विज्ञापन
bulldozer demolished the house on government land in Kasganj
कासगंज में दो मंजिला मकान ध्वस्त - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

कासगंज सदर तहसील क्षेत्र के गांव टिंबरपुर में सरकारी संपत्ति से अवैध कब्जा हटवाने के लिए प्रशासन और पुलिस टीम ने रविवार को बुलडोजर चलाकर निर्माण का ध्वस्तीकरण कराया। यहां सरकारी जमीन पर दो मंजिला मकान, दो दुकान एवं बाउंड्रीवाल बनी हुई थी। जिलाधिकारी हर्षिता माथुर और एसपी रोहन प्रमोद बोत्रे के निर्देश पर यह कार्रवाई हुई। इस कार्रवाई से अवैध कब्जा करने वालों में हड़कंप मचा हुआ है।
विज्ञापन


मोहम्मद उरुज निवासी टिंबरपुर ने ग्राम समाज की सरकारी जमीन पर वर्ष 2019 से अवैध रूप से कब्जा करके दो मंजिला मकान, दो दुकानें एवं बाउंड्रीवाल बना रखीं थीं। एसडीएम न्यायालय से उरुज को नोटिस भी जारी किए गए, लेकिन अवैध कब्जा नहीं हटाया गया। रविवार दोपहर को एसडीएम पंकज कुमार सिंह, सीओ दीप कुमार पंत, तहसीलदार अजय कुमार यादव पुलिसबल के साथ मौके पर पहुंचे। जेसीबी मशीन, बुलडोजर पुलिस टीम के साथ था। 
विज्ञापन

अवैध कब्जा करने वालों को चिन्हित कर रहा प्रशासन

प्रशासन ने चेतावनी देकर ध्वस्तीकरण की कार्रवाई शुरू कराई। इस कार्रवाई से अवैध कब्जा धारकों में खलबली मची हुई है। एक दिन पूर्व सहावर तहसील क्षेत्र में भी ग्राम समाज की जमीन से कब्जा हटवाने की कार्रवाई की गई। एसडीएम पंकज कुमार सिंह ने बताया कि प्रशासन तहसीलक्षेत्र में ग्राम समाज की भूमि पर कब्जे के मामलों को चिह्नित कर रहा है। 
विज्ञापन
विज्ञापन

जिलाधिकारी हर्षिता माथुर ने बताया कि सरकारी भूमि पर कब्जा करने वाले लोगों के खिलाफ लगातार कार्रवाई चलेगी। पूरे जिले में सभी एसडीएम को इस संबंध में निर्देश दिए गए हैं। किसी को भी सरकारी भूमि, ग्राम समाज की भूमि पर कब्जा नहीं करने दिया जाएगा। 

एसपी रोहन प्रमोद बोत्रे ने बताया कि भूमि पर अवैध कब्जे के मामलों को लेकर पुलिस और प्रशासनिक टीम सख्ती के साथ कार्रवाई कर रही हैं। लगातार यह कार्रवाई जिलेभर में चलेगी। लोग ग्राम समाज की जमीन से स्वत: कब्जा छोड़ें। अन्यथा सख्त कार्रवाई का सामना करना होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed