{"_id":"69f18dc2b129ea0f130077b5","slug":"bulldozer-action-in-rajamandi-market-clears-encroachment-shops-reclaim-space-by-evening-2026-04-29","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"राजामंडी में चला बुलडोजर: दुकानदारों ने खुद हटाया अतिक्रमण, शाम होते ही फिर कर लिया कब्जा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
राजामंडी में चला बुलडोजर: दुकानदारों ने खुद हटाया अतिक्रमण, शाम होते ही फिर कर लिया कब्जा
Wed, 29 Apr 2026 10:19 AM IST
Dhirendra Singh
अमर उजाला न्यूज नेटवर्क, आगरा
अमर उजाला न्यूज नेटवर्क, आगरा
Published by: Dhirendra Singh
Updated Wed, 29 Apr 2026 10:19 AM IST
सार
आगरा के राजामंडी बाजार में नगर निगम की बुलडोजर कार्रवाई के बाद दुकानदारों ने खुद अतिक्रमण हटा लिया। हालांकि शाम होते-होते बाजार में फिर से फुटपाथों पर कब्जा कर लिया गया, जिससे समस्या जस की तस बनी रही।
विज्ञापन
राजामंडी में चला बुलडोजर
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
आगरा के राजामंडी बाजार में मंगलवार को नगर निगम का प्रवर्तन दल अपने साथ बुलडोजर लेकर पहुंचा तो दुकानदारों ने खुद ही अतिक्रमण हटाना शुरू कर दिया। दुकानों के आगे लगाए गए तिरपाल, टिन शेड और फुटपाथों पर किए गए अस्थायी कब्जों को बुलडोजर ने हटा दिया, वहीं कार्रवाई देखकर दुकानदारों ने नालियों पर किए गए अतिक्रमण को खुद ही हटा लिया। अतिक्रमण के बाद राजामंडी बाजार चौड़ा नजर आया, हालांकि शाम को फिर से दुकानदारों ने अतिक्रमण कर लिया।
विज्ञापन
फुटपाथ, नालियों और सड़क किनारे फड़ लगाकर सामान रखने के कारण राजामंडी बाजार में ट्रैफिक जाम की समस्या थी। शिकायत पर नगर निगम प्रवर्तन टीम ने अभियान चलाया। टीम ने सड़क और फुटपाथ पर रखे सामान को हटवाया। दुकानदारों को चेतावनी दी कि भविष्य में दोबारा अतिक्रमण पाए जाने पर जुर्माना लगाने के साथ सामान जब्त किया जाएगा। इस पर दुकानदारों ने अपना सामान समेट लिया, लेकिन शाम को फिर से बाजार में फुटपाथ घेरकर सामान की बिक्री की जाने लगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
जुर्माने के बाद भी सड़क से नहीं हटाई निर्माण सामग्री, दिया अल्टीमेटम
कावेरी विहार फेज-1 में लक्ष्मी ट्रेडर्स नाम से संचालित दुकान के संचालक ने सड़क पर ही मौरंग, गिट्टी और बजरी रख दी। नगर निगम ने उस पर जुर्माना लगाया, लेकिन उसने सामान फिर भी नहीं हटाया। सड़क पर भवन निर्माण सामग्री रखे होने से ट्रैफिक जाम के हालात बन गए। इस पर निगम ने बुधवार शाम तक सामग्री हटाने का अल्टीमेटम दिया है, उसके बाद जब्त कर लिया जाएगा।
कावेरी विहार फेज-1 में लक्ष्मी ट्रेडर्स नाम से संचालित दुकान के संचालक ने सड़क पर ही मौरंग, गिट्टी और बजरी रख दी। नगर निगम ने उस पर जुर्माना लगाया, लेकिन उसने सामान फिर भी नहीं हटाया। सड़क पर भवन निर्माण सामग्री रखे होने से ट्रैफिक जाम के हालात बन गए। इस पर निगम ने बुधवार शाम तक सामग्री हटाने का अल्टीमेटम दिया है, उसके बाद जब्त कर लिया जाएगा।
प्रभारी जेडएसओ योगेंद्र कुशवाहा और अवर अभियंता कृष्ण गोपाल ने बताया कि लक्ष्मी ट्रेडर्स नाम से संचालित दुकान के संचालक ने अतिक्रमण नहीं हटाया। दो ट्रक गिट्टी जब्त की गई थी और 15 हजार रुपये का जुर्माना वसूला गया, लेकिन अन्य भवन निर्माण सामग्री सड़क पर ही पड़ी रहने दी गई। ट्रैफिक जाम की समस्या आने पर संचालक को चेतावनी दी गई है। नगर आयुक्त अंकित खंडेलवाल ने अधिकारियों को निर्देश दिए हैं कि सड़क पर भवन निर्माण सामग्री रखना गलत है। जुर्माने के बाद सामग्री जब्त कर सख्त दंडात्मक कार्रवाई की जाए।