फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   Bull Killed Farmer In The Field Mainpuri News in Hindi

दर्दनाक: घर से खेत की रखवाली करने गए किसान को सांड़ ने मार डाला

Fri, 01 Nov 2019 06:06 PM IST
Abhishek Saxena न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मैनपुरी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मैनपुरी Published by: Abhishek Saxena Updated Fri, 01 Nov 2019 06:06 PM IST
विज्ञापन
Bull Killed Farmer In The Field Mainpuri News in Hindi
जुगेंद्र सिंह का फाइल फोटो - फोटो : अमर उजाला
औंछा के गांव नगला नया स्थित खेत की रखवाली करने गए किसान पर गुरुवार की रात सांड़ ने हमला कर दिया। गंभीर रूप से घायल किसान को जब तक परिजन जिला अस्पताल ले गए, जहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया। पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम कराने के बाद शव परिजनों को सौंप दिया है। 
विज्ञापन


थाना क्षेत्र के गांव नगला नया निवासी 45 वर्षीय किसान जुगेंद्र सिंह गुरुवार की रात खाना खाने के बाद रात करीब 12 बजे खेत पर धान की रखवाली करने के लिए गए थे। परिजनों के अनुसार खेत में घुसे सांड़ को उन्होंने भागने का प्रयास किया।
विज्ञापन


इसी दौरान सांड़ ने उन पर हमला कर दिया। जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गए।  शुक्रवार सुबह करीब पांच बजे जब अन्य ग्रामीण खेत की ओर गए तो जुगेंद्र को बेसुध हालत में पड़ा देख परिजनों को सूचना दी।
विज्ञापन
विज्ञापन

 

Bull Killed Farmer In The Field Mainpuri News in Hindi
विलाप करता मृतक किसान का परिवार - फोटो : अमर उजाला
मौके पर पहुंचे परिजनों ने उन्हें आनन-फानन जिला अस्पताल में भर्ती कराया। जहां डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। किसान की मौत की जानकारी होने के बाद घर में कोहराम मच गया।

डेढ़ बीघा खेती है परिवार का सहारा
मृतक के भतीजे विनय कुमार ने बताया कि चाचा के परिवार की हालत अच्छी नहीं है। महज डेढ़ बीघा खेत के सहारे परिवार का भरण पोषण होता है। इस बार धान की फसल की थी।

फसल को भी खुले में घूम रहे पशुुओं ने बरबाद कर दिया। इसलिए दिन रात रखवाली करते रहते थे। मृतक के 18 वर्षीय पुत्र विक्रम, 15 वर्षीय ध्रुव और 13 वर्षीय पुत्री अंजली है। 

इंस्पेक्टर औंछा ओम प्रकाश सिंह ने बताया कि परिजनों की ओर से सांड़ के हमले में किसान की मौत की बात कही गई है। तहरीर के आधार पर पुलिस ने पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों को सौंप दिया। 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed