फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   bull hit with vande bharat express in etawah

सेमी हाईस्पीड ट्रेन वंदे भारत से टकराया सांड़, हल्दिया एक्सप्रेस का इंजन फेल

Sat, 17 Aug 2019 09:42 AM IST
मुकेश कुमार न्यूज डेस्क, अमर उजाला, फिरोजाबाद
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, फिरोजाबाद Published by: मुकेश कुमार Updated Sat, 17 Aug 2019 09:42 AM IST
विज्ञापन
bull hit with vande bharat express in etawah
वंदे भारत एक्सप्रेस
कानपुर रेलखंड पर इटावा रेलवे स्टेशन के पास सेमी हाईस्पीड वंदे भारत एक्सप्रेस से गोवंश टकरा गया। स्पीड तेज होने के कारण ट्रेन से टकराकर एक सांड़ दूसरे ट्रैक पर जा गिरा। इस ट्रैक पर आ रही हल्दिया एक्सप्रेस का काउकैचर सांड़ से टकराने से क्षतिग्रस्त हो गया।
विज्ञापन


इसके कारण इंजन का प्रेशर पाइप फट गया। ट्रेन आगी बढ़ी तो उसका इंजन भी फेल हो गया। तीन घंटे बाद हल्दिया एक्सप्रेस को मालगाड़ी का इंजन लगाकर चलाया गया। वहीं वंदे भारत एक्सप्रेस 10 मिनट बाद रवाना हो सकी।
विज्ञापन


नई दिल्ली से चलकर पंडित दीनदयाल उपाध्याय स्टेशन जाने वाली वंदे भारत एक्सप्रेस शुक्रवार सुबह करीब नौ बजे इटावा रेलवे स्टेशन के निकट पहुंची, तभी इंजन के सामने गाय और सांड़ आ गए। ट्रेन से गोवंश के टकराते ही उनके चिथड़े उड़ गए। 
विज्ञापन
विज्ञापन

दूसरे ट्रक पर गिरा जाकर सांड़

इस दौरान एक सांड़ वंदे भारत एक्सप्रेस से टकराकर अप ट्रैक पर जा गिरा। तभी अप ट्रैक पर आ रही हल्दिया एक्सप्रेस के इंजन से सांड़ का शव टकरा गया। इससे रेल इंजन का काउकैचर क्षतिग्रस्त हो गया प्रेशर पाइप फट गया।
 
वंदे भारत एक्सप्रेस व हल्दिया एक्सप्रेस से गोवंश के टकराने पर दोनों ट्रेनें खड़ी हो गईं। सूचना पर टूंडला कंट्रोल रूम में खलबली मच गई। करीब 10 मिनट बाद वंदेभारत एक्सप्रेस रवाना हो गई, वहीं हल्दिया एक्सप्रेस के फटे प्रेशर पाइप को ठीक करने कर्मी जुटे रहे। 

प्रेशर पाइप ठीक होने पर ट्रेन आगे बढ़ी, लेकिन सराय भूपत स्टेशन पहुंचने पर उसका इंजन फेल हो गया। नियंत्रण कक्ष ने टूंडला में खड़ी मालगाड़ी का इंजन भेजने के निर्देश दिए। दोपहर करीब 12 बजे सराय भूपत स्टेशन पर पहुंचकर ट्रेन में इंजन लगाया, तब करीब साढे़ तीन घंटे बाद हल्दिया एक्सप्रेस को टूंडला की ओर लाया गया। इस दौरान ट्रेन में सवार रेलयात्री खासे परेशान रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed