फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   Bull attacked the young man going for defecation, serious

Agra News: शौच के लिए जा रहे युवक पर सांड़ ने किया हमला, गंभीर

Sat, 29 Jul 2023 11:19 PM IST
आगरा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा
संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा Updated Sat, 29 Jul 2023 11:19 PM IST
विज्ञापन
Bull attacked the young man going for defecation, serious
कासगंज । सोरोंजी के होडलपुर गांव में शौच करने के लिए घर से निकले युवक पर सांड़ ने हमला कर दिया। इस हादसे में युवक गंभीर रूप से घायल हुआ। स्थानीय लोग घायल को उपचार के लिए जिला अस्पताल ले जाकर भर्ती कराया गया। जहां परीक्षण के बाद डाक्टरों ने उसे रेफर कर दिया।
विज्ञापन

सांड़ के हमले से घायल कालू (18) पुत्र कौशल निवासी होडलपुर घायल हुए। शनिवार की सुबह कालू शौच के लिए घर से खेतों की ओर जा रहा था। रास्ते में उस पर सांड़ ने हमला कर दिया । इस दौरान वह गंभीर रूप से घायल हो गया। जान बचाने के लिए युवक ने शोर मचाया। युवक की चीख पुकार सुनकर ग्रामीण उसे बचाने के लिए लाठी डंडा लेकर दौड़े, ग्रामीणों के शोर मचाने पर सांड़ युवक को छोड़कर वहां से भाग गया। परिवार के सदस्य युवक को उपचार के लिए जिला अस्पताल ला कर भर्ती कराए। जहां प्राथमिक उपचार करने के बाद डाक्टरों ने घायल युवक को रेफर कर दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed