{"_id":"6aabf52df94e3d14670fd6fa","slug":"builder-flees-with-family-after-allegedly-defrauding-8-farmers-of-rs-67-lakh-2026-09-17","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"किसानों को बर्बाद कर गया बिल्डर: 67 लाख रुपये हड़पे, अब परिवार सहित हुआ लापता; घर पर लटका है ताला","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
किसानों को बर्बाद कर गया बिल्डर: 67 लाख रुपये हड़पे, अब परिवार सहित हुआ लापता; घर पर लटका है ताला
Thu, 17 Sep 2026 07:41 PM IST
Dhirendra Singh
अमर उजाला न्यूज नेटवर्क, आगरा
अमर उजाला न्यूज नेटवर्क, आगरा
Published by: Dhirendra Singh
Updated Thu, 17 Sep 2026 07:41 PM IST
सार
दूसरे की जमीन दिखाकर कॉलोनी काटने का झांसा देते हुए बिल्डर ने आठ किसानों से 67 लाख रुपये एडवांस ले लिए। 10 दिन में बैनामा कराने का वादा पूरा नहीं हुआ तो आरोपी परिवार समेत घर से फरार मिला। पीड़ितों का आरोप है कि रकम खेतीबाड़ी बेचकर दी थी और अब आरोपी धमकियां दे रहा है। पुलिस ने तीन आरोपियों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कर गिरफ्तारी के लिए टीम लगाई है।
विज्ञापन
डीसीपी सिटी सय्यद अली अब्बास
- फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
विस्तार
आगरा के सदर क्षेत्र में एक बिल्डर ने आठ किसानों के साथ धोखाधड़ी की। दूसरे की जमीन दिखाकर कालोनी काटने का आश्वासन दिया। जमीन बेचने के नाम पर 67 लाख रुपये ले लिए। पीड़ित बैनामे के लिए इंतजार करते रहे मगर टालमटोल करता रहा। जब उसके घर जाकर जानकारी की तो ताला लगा मिला। पूरा परिवार घर से भाग गया। मामले में पीड़ित ने पुलिस से शिकायत की।
विज्ञापन
रोहता, सदर निवासी मानवेंद्र, विजेंद्र सिंह, राजकुमारी और राहुल पुलिस से धोखाधड़ी की शिकायत की थी। उनका कहना है कि उनकी मुलाकात नगला पदमा, ग्वालियर रोड निवासी अंकित निगम, रोहित निगम और सुरेश से हुई थी। तीनों ने खुद को बिल्डर बताया। कालोनी काटने की जानकारी दी। जमीन भी दिखाई।
विज्ञापन
विज्ञापन
एडवांस के रूप में मानवेंद्र से 15 लाख, विजेंद्र से 4.25 लाख रुपये, राजकुमारी से 3.25 लाख रुपये, राहुल से 15.75 लाख रुपये, राजवीर से 4.25 लाख रुपये, विनोद से 10 लाख रुपये, मनोज से 11 लाख रुपये, संजू से 5 लाख रुपये ले लिए। 21 जुलाई से 31 जुलाई तक रकम किसी से नकद तो किसी से आरटीजीएस के माध्यम से ली गई।
बिल्डर ने 10 दिन में बैनामा कराने का आश्वासन दिया मगर तय समयसीमा में बैनामा नहीं कराया। जब उसके घर जाकर देखा तो ताला लगा मिला। पड़ोसियों ने भी पूरे परिवार के कहीं जाने की जानकारी दी। मोबाइल नंबर से बात करने पर आरोपी धमका रहा है।
डीसीपी सिटी सय्यद अली अब्बास ने बताया कि बिल्डर पर धोखाधड़ी का आरोप लगाया गया है। अंकित निगम, रोहित निगम, सुरेश के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज की है। जमीन दिखाकर रकम ली गई थी। मामले में आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए टीम को लगाया है।
खेत बेचकर रकम दी, अब हो गए बर्बाद
पीड़ितों का कहना है कि यह रकम खेतीबाड़ी बेचकर रकम दी थी। अब बिल्डर लगातार धमकी दे रहा है। पुलिस सेशिकायत करने पर सुपारी देकर जान से मरवाने की धमकी दी है। आरोपी खुद कार से घूम रहे हैं। धोखाधड़ी होने से वह पूरी तरह से बर्बाद हो गए हैं। उन्होंने पुलिस अधिकारियों से शिकायत की। जांच के बाद प्राथमिकी दर्ज की गई है।
पीड़ितों का कहना है कि यह रकम खेतीबाड़ी बेचकर रकम दी थी। अब बिल्डर लगातार धमकी दे रहा है। पुलिस सेशिकायत करने पर सुपारी देकर जान से मरवाने की धमकी दी है। आरोपी खुद कार से घूम रहे हैं। धोखाधड़ी होने से वह पूरी तरह से बर्बाद हो गए हैं। उन्होंने पुलिस अधिकारियों से शिकायत की। जांच के बाद प्राथमिकी दर्ज की गई है।