फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   Builder cut down green trees to build a colony police filed a case

हरियाली पर फिर चला दी आरी: बिल्डर ने कॉलोनी बनाने के लिए काट दिए हरे पेड़, पुलिस ने दर्ज किया केस

Mon, 28 Apr 2025 10:09 AM IST
धीरेन्द्र सिंह अमर उजाला न्यूज नेटवर्क, आगरा
अमर उजाला न्यूज नेटवर्क, आगरा Published by: धीरेन्द्र सिंह Updated Mon, 28 Apr 2025 10:09 AM IST
सार

आगरा में बिल्डर ने कॉलोनी बनाने के लिए हरे पेड़ काट दिए। मामले में शिकायत के बाद बिल्डर के खिलाफ केस दर्ज किया गया है। 

 

विज्ञापन
Builder cut down green trees to build a colony police filed a case
कृष्णापुरी काॅलोनी - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी

विस्तार

आगरा के कृष्णापुरी काॅलोनी (जगदीशपुरा) में शनिवार रात को बिल्डर ने प्लाट के लिए हरे पेड़ों पर आरी चलवा दी। रातभर में तीन पेड़ काट दिए। रविवार सुबह लोगों को जानकारी हुई तो उन्होंंने हंगामा कर दिया। इस पर लकड़ी लेकर जा रहे मजदूर भाग गए। जानकारी पर पुलिस और वन विभाग की टीम पहुंच गई। आरोपियों के खिलाफ केस दर्ज किया गया है।
विज्ञापन


काफी साल पुराने हैं पेड़
थाना जगदीशपुरा क्षेत्र के गढ़ी भदौरिया स्थित कृष्णापुरी कॉलोनी में कई सालों से कई पेड़ लगे हुए हैं। क्षेत्रीय निवासी गोगा मौर्य ने बताया कि कॉलोनी में काफी समय से पार्क है। यहां पर बिल्डर मुकेश कुमार यादव और अन्य लोग प्लॉट काट रहे हैं। रात के अंधेरे में पेड़ों पर आरी चलाई जा रही है।
विज्ञापन


ये भी पढ़ें -  UP: मेरी हत्या कराना चाहती है सरकार...करणी सेना ने इस तरह किया हमला, सपा सांसद ने बताया दहशत को वो मंजर
विज्ञापन
विज्ञापन






 

रात में पेड़ काटने आए मजदूर
उन्होंने बताया कि शनिवार रात को पेड़ काटने के लिए मजदूर आए थे, जिन्होेंंने तीन पेड़ों को काट दिया। सुबह जब कॉलोनी के लोग जागे, तब तक मजदूर कटे हुए पेड़ोंं की लकड़ी ले जा रहे थे। जिसके बाद लोगों ने विरोध किया तो मजदूर भाग गए। गोगा मौर्य ने बताया कि सूचना पर वन विभाग की टीम और अलका पुरी की पुलिस मौके पर पहुंच गई। कटी हुई लकड़ी को वन विभाग ने कब्जे में ले लिया।

ये भी पढ़ें -  UP: करणी सेना अध्यक्ष ओकेंद्र राणा की खुली धमकी, जब तक तोड़ेंगे नहीं, छोड़ेंगे नहीं...अखिलेश को भी खुली चुनौती
 

दर्ज कराया गया मुकदमा
वन विभाग के अधिकारी अरविंद मिश्रा ने बताया कि पेड़ काटने के मामले में बिल्डर केदारनाथ और मुकेश कुमार यादव के खिलाफ थाना जगदीशपुरा में मुकदमा दर्ज कराया है। आरोपियों के खिलाफ आगे की कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed