{"_id":"68f7c9c5d4631a64d10cb666","slug":"budget-will-be-spoilt-in-preparing-annakut-vegetables-kasganj-news-c-175-1-kas1003-138589-2025-10-21","type":"story","status":"publish","title_hn":"Agra News: अन्नकूट की सब्जी तैयार करने में बिगड़ेगा बजट","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Agra News: अन्नकूट की सब्जी तैयार करने में बिगड़ेगा बजट
विज्ञापन
कासगंज। गोवर्धन पूजा बुधवार को मनाई जाएगी। इसको लेकर लोगों में खासा उत्साह है। लोगों की ओर से इसकी तैयारी की जा रही है। इस बार गोवर्धन पूजा के लिए अन्नकूट की सब्जी तैयार करने में बजट बिगड़ता दिख रहा है। सब्जियों के दाम बहुत अधिक हैं। महंगाई के चलते सब्जियों का चयन करने में लोगों को परेशानी हो रही है। दुकानदारों ने भी तैयारियां की हैं। विभिन्न तरह की सब्जियां मंगाई हैं, जिससे ग्राहक वापस न हो।
गोवर्धन महाराज की पूजा में अन्नकूट के भोग का विशेष महत्व रहता है। अन्नकूट तैयार करने में 56 तरह की सब्जियों का मिश्रण किया जाता है। सभी सब्जियों की खरीदारी कर लोग अन्नकूट तैयार करते हैं। बाजार में सब्जियों में महंगाई होने के कारण अन्नकूट बनाना महंगा पड़ेगा। गोवर्धन पूजा के लिए अन्नकूट तैयार करने को लोगों ने मंगलवार की शाम से ही खरीदारी शुरू कर दी। बुधवार की सुबह सब्जी की खरीदारी के लिए परेशानी न हों। इसके लिए दुकानदारों ने भी तैयारियां की हैं। सब्जी विक्रेता अमर ने बताया कि विभिन्न तरह की सब्जियों को मंगाया गया है। इससे ग्राहक को हर तरह की सब्जी एक ही स्थान पर मिल सके। उन्हें कई दुकानों पर न जाना पड़े।
मंडी में सब्जियों के दाम रुपये प्रति किलो में
गोभी - 70 से 100
मटर - 380 से 400
बथुआ - 550 से 600
कमल ककड़ी- 150 से 200
कटहल-140 से 160
मैथी - 120 से 125
मूली - 30 से 40
बैंगन - 50 से 60
शिमला मिर्च - 140 से 160
कद्दू - 25 से 30
गाजर - 250 से 300
परवल - 140 से 160
आंवला - 100 से 120